
navratri 2022
भोपाल। नवरात्र में पर्यावास भवन के पास विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा माता रानी की झांकी सजाई जाएगी। इस बार यहां मां दुर्गा की शेर पर सवार माता रानी की जीवंत प्रतिमा विराजमान होगी। यह वहीं प्रतिमा है, जो पिछले साल नवरात्र में सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई थी, और इसकी जीवंतता को लोगों ने खूब सराहा था। यह प्रतिमा छिंदवाड़ा के दिघोरी गांव के कारीगर पवन प्रजापति द्वारा तैयार की गई है। पर्यावास नर्मदा भवन दुर्गा उत्सव समिति के संयोजक बलवंत रघुवंशी और मेघराज यादव ने बताया कि इस प्रतिमा का आर्डर पिछले वर्ष ही नवरात्र के बाद दे दिया गया था। माता के भक्त परमजीत लूथरा की ओर से यह प्रतिमा बनवाई गई है। यह प्रतिमा छह फीट की है और लगभग 36 हजार रुपए की लागत से तैयार हुई है।
आज भोपाल में आने की संभावना
प्रतिमा शनिवार को छिंदवाड़ा से रवाना हो गई थी, जो बैतूल के आगे शाहपुर तक पहुंच गई थी। इसके मध्यरात्रि के बाद भोपाल पहुंचने की संभावना है।
नौ दिन इन नौ स्वरूपों की होगी पूजा
26 सितंबर शैलपुत्री
27 सितंबर ब्रह्मचारिणी
28 सितंबर चंद्रघंटा
29 सितंबर कुष्मांडा
30 सितंबर स्कंदमाता
1 अक्टूबर कात्यायनी
2 अक्टूबर कालरात्रि
3 अक्टूबर महागौरी
4 अक्टूबर सिद्धिदात्रि
नवरात्र में खरीदारी भी फलदायी
नवरात्र के नौ दिन तो वैसे ही काफी शुभ माने गए हैं, लेकिन नवरात्र में कई शुभ योग आने से इसका महत्व और बढ़ जाएगा। नवरात्र की शुरूआत शुक्ल योग में होगी, इसी प्रकार नवरात्र के दौरान दो बार सर्वार्थ सिद्धि योग और दो बार रवि योग का संयोग भी रहेगा। पं. जगदीश शर्मा ने बताया कि नवरात्र में शनि और गुरु अपनी स्वराशि में विद्यमान रहेंगे। शनि मकर और गुरु मीन राशि में रहेंगे। यह स्थिति 30 साल बाद बनी है। इस लिहाज से नवरात्र सुख, समृद्धि और ऐश्वर्यदायक होगी। इस बार माता रानी का आगमन हाथी पर हो रहा है, इस लिहाज से भी नवरात्र सुख समृद्धि प्रदान करेगी। नवरात्र में भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, घर की जरूरत की सामग्री, वस्त्र, पूजा पाठ का सामान सहित सभी प्रकार की खरीदारी करना विशेष लाभकारी होता है।
Published on:
25 Sept 2022 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
