25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केक की क्रिएटिव थीम्स में कार्टून, प्रोफेशन और लाइफस्टाइल की झलक

भोपालाइट्स में छाया फोंडेंट केक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

hitesh sharma

•

Updated: 19 Aug 2018, 12:50 PM IST

cake

केक की क्रिएटिव थीम्स में कार्टून, प्रोफेशन और लाइफस्टाइल की झलक

भोपाल। बच्चों से लेकर बड़े तक, शायद ही कोई ऐसा हो जिसे केक का स्वाद पसंद न आता हो। इसी कारण खुशियों को बांटने की बात हो तो केक काटना अब एक परंपरा बन गया है। क्योंकि बिना केक के हर सेलीब्रेशन अधूरा रहता है फिर चाहे मौका जन्मदिन का हो या मैरिज एनिवर्सरी का, रिटायरमेंट का हो या सक्सेस पार्टी का। सभी मौको पर केक काटकर सेलिब्रेशन करना आम है। पर अब स्वाद के साथ साथ क्रिएटिव थीम्स भी केक का खास आकर्षण बन रही हैं। इन थीम पर बनने वाले केक फोंडेंट केक कहलाते हैं।

इसमें एक स्पेसिफिक थीम के ईर्द गिर्द केक को स्टोरीनुमा अंदाज में आकार दिया जाता है। जैसे व्यक्ति चार्टर्ड अकाउंटेंट है तो सीए से जुड़ी चीजों को केक में दर्शाया जाता है। इसी तरह अगर केक बच्चे के दांत निकलने पर बनवाया गया है तो केक को एक चेहरे का आकार दिया जाता है जिसमें बच्चे का एक दांत ही दिख रहा है। ऐसे केक इन दिनों शहर वासियों में खासे लोकप्रिय हो रहे हैं।

केक में प्रोफेशन और लाइफस्टाइल

इसमें जहां बच्चों के लिए कार्टून और गेम्स की थीम पर केक बन रहे हैं। वहीं बड़ों के लिए प्रोफेशन पर बेस्ड (सीए, लॉयर, फुटबॉलर, मेकअप आर्टिस्ट), लाइफस्टाइल को दिखाते हुए केक भी केक एक्सपट्र्स बना रहे हैं। इसके अलावा फोंडेंट केक को किसी फ्लॉवर, फ्रूट या अन्य फेवरेट सामान के आकार में भी बनवाया जा सकता है। जिससे यह लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

क्या है फोंडेंट केक

शुगर डो में वेज जिलेटिन, ग्लूकोस सिरप, टायलोस पाउडर को मिलाकर आटा की तरह डो बनता है। यह एक तरह की एडिबल आइसिंग होती है। इसी से डेकोरेशन करते हैं। इसमें कलर मिलकार मिक्की माउस या किसी भी स्कल्पचर को बना सकते हैं। इसी कारण डिफरेंट थीम्स पर बनने वाले ऐसे केक्स को फोंडेंट केक कहते हैं।