26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखों के खजाने पर चोरों ने किया हाथ साफ, हाई सिक्योरिटी और सीसीटीवी को दी मात

लाखों के खजाने पर चोरों ने किया हाथ साफ, हाई सिक्योरिटी और सीसीटीवी को दी मात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 Aug 2018, 11:42 AM IST

patrika

किराना दुकान से स्वास्थ्यवर्धक चीजों की चोरी

भोपाल@नीलेद्र पटेल की रिपोर्ट...
हाई सिक्यूरिटी के बाद भी चोर अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे। वे हर बार कुछ नई तकनीक का सहारा लेकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों के चलते, बीते शनिवार अयोध्या नगर थाना इलाके में लाखों की चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के फ्लोरा सिटी कॉलोनी में रहने वाले दो परिवार अपने घर को खाली छोड़कर कहीं घूमने गए थे। इस दौरान चोरों ने खाली देखकर वारदात को अंजाम दिया। जब दोनों परिवार के लोग वापस घर आए तो उन्होंने घर का ताला टूटा देखा। जिसे देखकर वे डर गए। अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर से लाखों रूपय का सामान गायब था। जिसे देखकर परिवार वालों के होश ही उड़ गए।

घर की ऐसी हालत देखकर परिवार वालों ने अयोध्या नगर थाना क्षेत्र पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस चोरों को पहचानने की कोशिश कर रही है। ताकि चोरों को जल्दी पकड़ा जा सके।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
पिछले दिनों राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में अचानक चोरी की घटना सामने आई थी। जिसमें चोरों ने लगभग दो लाख का सामान चोरी कर लिया था। जानकारी के अनुसार जिस समय चोरी हुई उस वक्त परिवार का कोई भी इंसान घर पर नहीं था। जिसके चलते चोरी की घटना हुई। परिवार वालों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई थी।

बेटी की पढ़ाई के लिए जोड़ा था पैसा
परिवार वालों के बताया कि इतना पैसा हमने अपनी बेटी कि पढ़ाई के लिए जोड़ा था। ताकि हमारी बेटी ठीक से पढ़ सके और जो चाहे वो बन सकें। पर, चोरों ने पूरा पैसा चुरा लिया। अब हम बेटी की पढ़ाई कैसे करवाएंगे।