
Orange Alert for Rain: MP के 11 जिलों मेें अलर्ट, जानिये क्या है प्रदेश का हाल
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में मानसून एक बार फिर दस्तक देने जा रहा है। या यूं कहें कि कुछ जगहों पर दस्तक दे भी चुका है। ऐसे में चेतावनी के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कहर ढहाने का सिलसिला जारी है।
इसी के चलते मौसम विभाग की ओर से भोपाल सहित 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
भारी बारिश का अलर्ट...
नीमच, मंदसौर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, धार, शाजापुर, आगर, बुरहानपुर, आलीराजपुर और झाबुआ। वहीं इंदौर, उज्जैन, भोपाल, शहडोल, रीवा, सागर, चंबल, ग्वालियर, जबलपुर और होशंगाबाद संभाग के कई जिलाें में रिमझिम बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश गुरुवार से ही अपना कहर बरपा रही है।
इस दिन से होगी बारिश ये रहेगा हाल...
वहीं मौसम विभाग से रिटायर्ड हुए एके शर्मा का कहना है कि अभी 2 दिन तेज बारिश की संभावना न के बराबर है, लेकिन करीब 21 या 22 अगस्त से एक बार फिर राजधानी भोपाल की ओर बारिश रुख कर सकती है।
मौसम के जानकारों का कहना है कि मौसम विभाग के चित्रों को देखकर यह बात सामने आ रही है कि उड़ीसा कोस्ट और उसके आसपास डिप्रेशन बना हुआ है। जिसके चलते सिस्टम पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रहा है।
जबकि एक टर्फ डिप्रेशन के सेंटर से यह बंगाल की खाड़ी तक गया है। इसके अलावा एक द्रोणिका 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर है, जो दक्षिण-पूर्व राजस्थान से दक्षिणी छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण मप्र से होकर गुजर रही है।
यहीं वह स्थिति है जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई क्षेत्रो में एक बार फिर झमाझम बारिश ला सकती है। जबकि अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश और इसके आसपास 3.1 किमी की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
Bhopal: ये रहेगा 5 दिनों का मौसम...
मौसम के जानकार एके शर्मा के अनुसार अभी कुछ दिनों जरूर राजधानी में बादलों का डेरा बना रहेगा, लेकिन वे भी अलग अलग टूकड़ों से रहेंगे। वहीं इसके बाद करीब 22 अगस्त को राजधानी भोपाल में एक बार फिर बारिश के आने की संभावना है। अगले सात दिनों तक मौसम की संभावना पर उन्होंने बताया कि...
- 19 अगस्त यानि रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ आम तौर पर बादल छाए रहेंगे।
- 20अगस्त यानि सोमवार से मौसम में हल्का बदलाव शुरू होगा, जिसके कारण कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदा बांदी हो सकती है। वहीं शाम या रात में आसमान में बिजली भी चमक सकती है।
- 21 अगस्त यानि मंगलवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे।
- 22 अगस्त यानि बुधवार को तेज बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसके साथ बारिश भी होगी। वहीं आसमान पर काले बादलों का जमावड़ा भी दिखेगा।
- 23 अगस्त यानि गुरुवार को भी बारिश व तेज हवाओं के चलने की संभावना है। इस दिन भी आसमान बादलों से घिरा रह सकता है।
यहां गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का कहर...
वहीं इससे पहले गुरुवार से मालवा-निमाड़ के कई जिलाें में शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। इसके चलते जहां मंदसौर जिले में तेज बारिश के बीच शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए।
वहीं बड़वानी के ओझर में सुबह डेब नदी के उफान में आने से इसका पानी दुकानों और घरों में तक घुस गया। तेज बहाव से नदी के बड़े पुल की रेलिंग टूट गई। जबकि बुरहानपुर में बारिश से रात में एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे मलबे में तीन बच्चे दब गए, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला।
ये रहा प्रदेश का हाल...
मंदसौर में सीतामऊ के समीप मानपुरा में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे तीन लोग घायल हो गए। वहीं तेज बारिश से बोराड में बाढ़ आ गई है। पिपलियामंडी, सेगांव और भगवानपुरा में तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।
जबकि बुरहानपुर के आलमगंज में गुरुवार को रात करीब साढ़े 10 बजे बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया, जिसके मलबे में 3 बच्चे दबे गए। जिन्हें आस-पास के लोगों ने मलबे से निकाला। 1 बालिका घायल हुए, जिसे जिला अस्पताल भेज दिया।
बुरहानपुर में गुरुवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रात 10.30 बजे तक चला, जिससे रात 8 बजे से शनवारा जल मग्न हो गया। रात 9.30 बजे शनवारा, मंडी चौक में 5 फीट, बुधवारा, राजपुरा रोड, लोहार मंडी पर 3 फीट, रोशन चौक, इंदिरा कॉलोनी, लालबाग सहित अन्य क्षेत्रों में दो से ढाई फीट तक पानी भरा गया।
आरको कॉम्प्लेक्स, शनि मंदिर सहित अन्य क्षेत्र के बेसमेंट में पानी घुसा। पुराने शहर की गली-गली में घरों में पानी घुस गया। लोगों के बिस्तर सहित अन्य सामान भीग गया। रात करीब 10.30 बजे के बाद बारिश कम हुई। 11 बजे तक बारिश बंद हो गई। पिछले 48 घंटों में लगभग साढ़े तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई।
वहीं दूसरी तरफ खंडवा में गुरुवार रात हुई तेज बारिश के कारण शहर सहित जिले भर में सड़कों में पानी बहने लगा, वहीं नदी-नालों उफान पर रहे। शहर में अग्रसेन चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, दूध गली, फूल गली, शिवाजी चौक सहित कई जगहों में सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। इसके अलावा तीन पुलिया का नाला भी उफान पर रहा।
खरगोन सहित आसपास रातभर हुई बारिश के बाद कुंदा नदी में उफान पर आ गई है। पानी के पुल को छूटा देख प्रशासन ने सतकर्ता बढ़ा दी है। ऐहतियात के तौर पर होमगार्ड के जवानों को भी कुंदा नदी स्थल पर तैनात कर दिया गया है।
तेज बारिश के चलते कई इलाकों में घरों में पानी भर गया। रानापुर में रातभर में 5 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से महेश्वर, मंडलेश्वर, कसरावद, बड़वाह में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
एक ओर इंदौर में जहां एक बार फिर 22 दिन बाद जोरदार बारिश हुई है। बुधवार से गुरुवार रात तक ढाई इंच (63.7 मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वहीं झाबुआ में भी गुरुवार रातभर हुई जोरदार बारिश के चलते उफनी नदियों में शुक्रवार राणापुर सनोड़ रोड पर सुबह करीब 6 बजे धोबड़ा नदी की रपट पर अचानक पानी पुल पर आ गया। उस समय वहां से गुजर रहा एक वाहन पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। वहीं चालक तक करीब 100 मीटर दूर जाकर वैन के एक टीले से टकराकर रुकने पर खिड़की से बाहर निकल पाया। शाम तक पानी में बही वैन की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
Updated on:
19 Aug 2018 08:15 pm
Published on:
18 Aug 2018 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
