17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS पी. नरहरि निकले पाक साफ, फर्जी बनाए गए थे उनके स्क्रीन शॉट

Obscene Chat Of IAS officer And Female Officer- फर्जी एवं कूटरचित आपत्तिजनक चैट के स्क्रीन शॉट के जरिए ईमानदार अफसरों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी रमनवीर सिंह अरोरा की तलाश जारी...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 15, 2024

p-narhari.png

सरकार के ईमानदार अफसरों को बदनाम करने वाली गैंग सक्रिय है।

सरकार के कर्मठ और ईमानदार अफसरों को बदनाम करने के इरादे से फर्जी और आपत्तिजनक वाट्सअप चैट बनाकर वायरल करने वालों पर पुलिस ने शिंकजा कसा है। हाल ही में एक महिला अधिकारी और एक आइएएस अधिकारी के बीच फर्जी चैटिंग का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ था। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर और क्राइम ब्रांच से की गई थी। पुलिस ने इस मामले में 5वीं तक पढ़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी रमनवीन सिंह अरोरा भोपाल के पास स्थित टचवुड रिसॉर्ट का मालिक है।


भोपाल की महिला अधिकारी ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी कि उन्हें बदनाम करने की दृष्टि से स्वयं और उनके सीनियर आइएएस अधिकारी पी. नरहरि के बीच बातचीत का एक फर्जी और आपत्तिजनक स्क्रीन शॉट तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पी. नरहरि सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में सचिव हैं।

महिला अधिकारी ने शिकायत में कहा था कि उन्हें बदनाम करने की दृष्टि से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जबकि इसमें शिकायतकर्ता और आइएएस ऑफिसर का कोई लेना देना नहीं है। इस शिकायत के बाद एक्शन में आए पुलिस आयुक्त ने आरोपी को खोजकर लाने के लिए टीम को निर्देश दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीमें गठित की गई। इस काम में आधुनिक वैज्ञानिक, तकनीकी साधनों का भी उपयोग किया गया। अंततः क्राइम ब्रांच को सफलता मिली और आरोपी को दबोच लिया।

एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

इस मामले में पुलिस ने इंदौर के रहने वाले जावेद मोहम्मद पिता शफी मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया है। जावेद ने रमनवीर सिंह अरोरा के कहने पर फर्जी और कूटरचित स्क्रीन श़ॉट मोबाइल एप के जरिए बनाए थे और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। जावेद मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद अब मुख्य आरोपी रमनवीर सिंह अरोरा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

गरीब महिलाओं के नाम पर लेता था सिम

पुलिस के मुताबिक 35 साल का जावेद धार का रहने वाला है और इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के सिल्वर नगर में रह रहा था। 5वीं तक पढ़ा-लिखे जावेद ने हाइटेक तरीके से अपराध को अंजाम दिया। जावेद गरीब और अनपढ़ महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर सिम ले लेता था। पुलिस ने उस पर अप.क्र. 28/24 धारा 469, 500 भादवि इजाफा धारा 201, 204, 471, 120 बी भादवि के तहत कार्रवाई की है।