भोपाल

जिला अस्पताल में ‘हृदय विभाग’ ही नहीं, मेडिसिन विभाग के डॉक्टर कर रहे इलाज

MP News: हार्ट के मरीजों का उपचार भी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ही करते हैं। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हमीदिया या अन्यत्र रेफर किया जाता है।

less than 1 minute read
Jul 10, 2025
(फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP News: स्थापना के साढ़े छह दशक बाद भी जय प्रकाश जिला अस्पताल में हृदय विभाग ही नहीं है। इसके अलावा ओपीडी में एक भी कार्डियोलॉजी डॉक्टर नहीं है। यहां आने वाले हार्ट के मरीजों का उपचार भी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ही करते हैं। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हमीदिया या अन्यत्र रेफर किया जाता है। जबकि इस विभाग में चार पद रिक्त हैं।

नतीजा डॉक्टरों पर मरीजों का दोगुना दबाव होता है। इधर अस्पताल के निर्माणाधीन नए भवन में पहली बार आधुनिक कार्डियोलॉजी विभाग शुरू करने की योजना बनी। इसमें गंभीर हृदय रोग का पता लगाने के लिए कैथ लैब स्थापित किया जाना था, लेकिन योजना रद्द हो गई।

ये भी पढ़ें

ना ड्यूटी, ना रिपोर्ट- फिर भी 1 साल से सैलरी उड़ा रहा ASI

हर माह 32 हजार से अधिक मरीज आते हैं। सिर्फ मेडिसिन और एक अन्य विभाग में कुछ डॉक्टरों की कमी है। कैथ लैब व हार्ट विभाग का शुरू करना स्वास्थ्य विभाग के निर्णय पर निर्भर है।- डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन,

प्रसूति वार्ड स्थानांतरित

अस्पताल में चल रहा प्रसूति वार्ड भी पिछले दिनों बंद कर दिया है। इस वार्ड को कैलाश नाथ काट्जू महिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अब जेपी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का सिर्फ उपचार होता है और प्रसव के लिए काट्जू में भेज दिया जाता है।

डॉक्टरों पर मरीजों का अत्यधिक बोझ

जेपी अस्पताल के विभिन्न विभाग के ओपीडी में हर दिन लगभग 12 सौ और इमर्जेंसी में 40 से 50 मरीज आते हैं। विभिन्न वार्ड में कुल 400 और इमर्जेसी में चार बेड हैं। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या 70 है। अस्पताल में भर्ती और ओपीडी के मरीजों की संया अधिक होने से डॉक्टर मरीजों को अधिक समय नहीं दे पाते हैं।

ये भी पढ़ें

घबराहट में तेजी से फैलता है ‘सांप का जहर’, बचने के लिए करें ये 4 काम

Published on:
10 Jul 2025 01:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर