
thyroid disorder
भोपाल। बीते कई सालों में थॉयराइड की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है। ये समस्या खासतौर पर महिलाओं को सबसे ज्यादा होती है। आजकल कई लोग थायराइड बीमारी से पीड़ित हैं। थायराइड में वजन बढ़ने के साथ हार्मोन असंतुलन भी हो जाते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड विकार दस गुना ज्यादा होता है। जिसका मुख्य कारण महिलाओं में ऑटोम्यून्यून की समस्या ज्यादा होना है।
अगर आपको आपकी सेहत में किसी भी तरह का बदलाव महसूस होता है या फिर वजन एकदम से बढ़ता या घटता है तो तुरंत थॉयराइड की जांच कराएं और समय रहते इसका उपचार करें। गले में स्थित थायरॉयड ग्लैंड शरीर के लिए दो महत्वपूर्ण हॉर्मोन्स टी-3 और टी-4 का सिक्रीशन करती है, जिनकी कमी या अधिकता से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं।
डॉक्टरों की मानें तो कुछ खास चीजों को खाने से थाइरॉइड बढ़ जाता है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि थाइरॉइड के दौरान किन चीजें को खाने से परहेज करना चाहिए.....
वनस्पति घी
अगर आपको थॉयराइड की समस्या है तो वनस्पति घी को खाना छोड़ दीजिए। वनस्पति घी को हाइड्रोजन में से गुजार कर बनाया जाता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को खत्म करते हैं साथ ही बुरे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। बढ़े थायरॉइड से जो परेशानियां पैदा होती हैं, ये उन्हें और बढ़ा देते हैं। ध्यान रखें कि बाहर का फ्राइड खाना न ही खाएं।
सोयाबीन
सोयाबीन में goitornoids पाया जाता है जो हमारे थायराइड ग्लैंड के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो शरीर में थायरोक्सिन बढ़ जाता है या तो घट जाता है। इसलिए सोयाबीन का सेवन न करें।
एल्कोहल
शराब और बीयर शरीर में एनर्जी के लेवल को प्रभावित करता है। इससे थायरॉइड की समस्या वाले लोगों की नींद में दिक्कत की शिकायत और बढ़ जाती है। इसके अलावा इससे ओस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है।
रेड मीट
रेड मीट में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेडेट फैट बहुत होता है। इससे वेट तेजी से बढ़ता है। थायरॉइड वालों का वेट तो वैसे ही बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए इसे न खायें। इसके अलावा रेड मीट खाने से थायरॉइड वालों को बदन में जलन की शिकायत होने लगती है।
गोभी और पत्ता गोभी
गोभी और पत्ता गोभी guitornoids ज्यादा होते हैं। यह आपके लिए अच्छे नहीं है यदि आपको थायराइड की बीमारी है तो आप गोभी और पत्ता गोभी का सेवन बिल्कुल ना करें।
Published on:
04 Nov 2019 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
