
लोक निर्माण विभाग बनाएगा ब्रिज
भोपाल. एमपी की राजधानी में एक और ब्रिज बननेवाला है। इससे लाखों लोगों की सुविधा बढ़ जाएगीै। सुभाष नगर आरओबी पर इस थर्ड आर्म्स ब्रिज का निर्माण होगा। अभी ब्रिज निर्माण को लेकर डिजाइन तैयार की जा रही है। अप्रेल में ही एजेंसी तय कर काम शुरू हो सकता है। पांच माह में इसका निर्माण पूरा होगा। लोक निर्माण विभाग इसे तैयार करेगा। पीडब्ल्यूडी ने आर्म्स के लिए सर्वे पहले ही कर लिया है।
डबल लेन भी हो सकता है ब्रिज
मेट्रो ट्रेन डिपो ओर स्टेशन मैदा मिल की ओर तक ही जा रहा है इससे ये आर्म्स महत्वपूर्ण हो जाएगी। आम्र्स सिंगल लेन या डबल लेन कैसा होगा, यह अभी तय किया जा रहा है। डबल लेन से ट्रैफिक की आवाजाही कराई गई तो चौड़ाई 12 मीटर होगी। यदि सिंगल लेन ही बनाया तो 8.40 मीटर ही चौड़ाई होगी।
रेलवे के मौजूदा ओवर ब्रिज से जुड़ेगा आम्र्स
लगभग 300 मीटर लंबाई की इस अतिरिक्त आम्र्स को बनाने के लिए मौजूदा आरओबी पर लगभग 50 मीटर लंबा स्पान बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां रोटरी का निर्माण भी किया जाएगा ताकि ब्रिज पर वाहन अपने.अपने रास्ते पर जा सकें। रेलवे के मौजूदा ब्रिज से ही ये आम्र्स जुड़ जाएगी। एमपी नगर प्रेस कॉम्प्लेक्स से रचना नगर अंडरपास से होते हुए भी इस आर्म्स से सुभाषब्रिज तक पहुंचा जा सकेगा। अस्सी फीट रोड से लेकर रायसेन रोड से सीधे यहां निकलकर सुभाषब्रिज तक जाया जा सकेगा।
एक किमी तक की दूरी हो जाएगी कम
आठ करोड़ रुपए की लागत से करीब 300 मीटर लंबाई की लेग मैदा मिल से भेल क्षेत्र से सीधी आवाजाही कराएगी। भेल की ओर से आने वाले वाहनों को प्रभात चौराहे पर ना जाकर सीधे मैदा मिल की ओर उतारा जा सकेगा। इससे यात्रियों का लगभग एक किमी का अतिरिक्त चक्कर बच जाएगा। इस आरओबी पर थर्ड आम्र्स के निर्माण को लेकर विधायक व मंत्री विश्वास सारंग ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया।
Published on:
26 Mar 2023 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
