
Panga movie
भोपाल। कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ ( Panga ) 24 जनवरी (शुक्रवार) को रिलीज हो चुकी है। इस स्पोर्ट्स फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। फिल्म की पूरी शूटिंग Lake City भोपाल में की गई है। ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म की शूटिंग भोपाल शहर में की गई है। इससे पहले भी भोपाल में आरक्षण, राजनीति, जय गंगाजल, सुई धागा, स्त्री, टॉयलेट-एक प्रेम कथा,पंगा जैसी मूवी शूट हुई हैं। वहीं अब नोरा फतेही भी अपने आने वाली मूवी भोपाल के मिंटो हॉल में शूट कर रही हैं।
खैर अब बात करते हैं फिल्म की.....
फिल्म का डॉयलाग है कि, दिल से देखे गए सपने अधूरे रह जाए तो उनकी कसक जिंदगी भर दिल में रह जाती है लेकिन इन सपनों को पूरा करने का मौका मिले तो पंगा लेना जरूर चाहिए, इस बात को बिना सोचे की जीत होगी या हार। यहीं है इस फिल्म की कहानी। फिल्म में दिखाया गया है कि एक मां जो अपने परिवार के लिए सपनों को छोड़ती है। फिर वही परिवार उसके सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है, लेकिन महज परिवार का सपोर्ट सब नहीं होता एक महिला के अंदर की जंग कितनी बड़ी होती है ये पंगा बखूबी बताती है।
शादीशुदा महिलाओं के लिए बड़ी सीख
ये फिल्म उन महिलाओं और खास तौर से उन मां को जरूर देखनी चाहिए जो अपने सपनों को पीछे छोड़ चुकी हैं। फिल्म के अंत में यही संदेश स्क्रीन पर लिखा दिखता है। पंगा हर उस महिला की कहानी है जो भले की आम हो, गुमनाम हो मगर उसे खुद को खास समझने का जज्बा नहीं छोड़ना चाहिए। अगर जिंदगी मौका दे तो एक बार पंगा जरूर लेना चाहिए।
फिल्म के एक सीन में कहा गया है कि 'मैं एक मां हूं और मां के कोई सपने नहीं होते।' इस डायलॉग से हर वो औरत खुद को जुड़ा हुआ पाएगी, जिसने अपने घर-परिवार और बच्चों के लिए अपने सपनों को भुलाकर अपनी पहचान तक खो दी हो।
नायिका अपने पति से कहती है, 'तुमको देखती हूं तो बहुत खुशी होती है, इसे (बेटे) को देखती हूं, तो खुशी होती है, मगर खुद को देखती हूं, तो खुश नहीं हो पाती' और उसके बाद शुरू होती है नायिका की अपने अस्तित्व की जंग और उसमें खुद को श्रेष्ठ साबित कर पाने की जद्दो-जहद। इससे हर महिला को सीख लेनी चाहिए कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए पंगा जरूर लेना चाहिए।
फिल्म में दिखेंगी भोपाल शहर की ये सारी जगह
- हबीबगंज रेलवे स्टेशन
- मनुआभान की टेकरी
- कस्तूरबा अस्पताल
- बड़ा लेक
- ताज-उल-मस्जिद
- राजाभोज सेतु
- हबीबगंज रेलवे कॉलोनी
- वीआपी रोड
- कॉफी हाउस, सेट्रल लाइब्रेरी
- इकबाल मैदान
- गौहर महल
- मोतिया तालाब
जानिए कैसा रहा कलेक्शन
फिल्म 'पंगा' में कंगना रनौत ने अपनी एक्टिंग और किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता है। बेहतरीन कहानी के साथ कंगना रनौत लोगों के दिलों में एक बार फिर से अपनी जगह बना ली है। फिल्म पंगा ने चौथे दिन 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म ने अब तक 16.56 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Published on:
28 Jan 2020 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
