
Thousands of rupees cheated on changing the date of train ticket
भोपाल. शहर में साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने का सिलसिला जारी है। साइबर थाना पुलिस को मिले मामलों की जांच के बाद अब शहर के थाना क्षेत्रों के हिसाब से इन प्रकरणों को दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि स्थानीय थाने के कर्मचारी साइबर धोखाधड़ी के मामलों की विवेचना सीख जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार के अपराध को रोकने में सहायता मिल सके।
इन थानों में मामले हुए दर्ज
थाना हबीबगंज पांच नंबर स्टाप में रहने वाले प्रखर पटेरिया ने त्योहार के अवसर पर बुक कराई रेल टिकट की यात्रा की तारीख बदलवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया करने का प्रयास किया। गलती से फिशिंग वेबसाइट पर जाने की वजह से उनके खाते से 36,550 निकाल लिए गए। थाना निशातपुरा जेल रोड करौंद कॉलोनी में रहने वाले रोहित साहू ने दो अज्ञात लड़कों के खिलाफ धोखाधड़ी पूर्वक दुकान से सामान खरीद कर ऑनलाइन पैसा जमा कराने के नाम पर 15 हजार की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया।
थाना अयोध्या नगर मिनाल रेजीडेंसी में रहने वाले शिव प्रकाश तिवारी ने मानसरोवर यात्रा कराने का झांसा देकर बैंक खाते से 1 लाख 28 हजार की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया। अयोध्या नगर थाने में ही सुशील कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मछली पालन के नाम पर 18,917 की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
थाना बागसेवनिया लक्ष्य होम्स निवासी इशिता भार्गव ने कुरियर भेजने का झांसा देकर वन टाइम पासवर्ड पूछ कर बैंक खाते से 84 हजार निकलने की शिकायत दर्ज कराई। थाना खजूरी गांव में रहने वाले दीपक नागर ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी पूर्वक बैंक खाते से 11,900 रुपए निकालने की शिकायत दर्ज कराई है। थाना क्राइम ब्रांच में पदस्थ निपानिया निवासी हेमराज सिंह में कस्टमर केयर प्रतिनिधि बोलकर बैंक खाते से पांच हजार रुपए निकालने की शिकायत दर्ज कराई है।
Published on:
16 Oct 2021 08:54 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
