
टूथपेस्ट में ये चीज मिलाकर सिर्फ 1 मिनट तक करें ब्रश, मोतियों की तरह चमक उठेंगे आपके दांत
भोपालः कहते हैं, इंसान के चेहरे की खूबसूरती का मुख्य आकर्षण उसके दांत होते हैं। अगर दांत चमकदार और सीधे हैं, तो कम रंगत का चेहरा भी खूबसूरत दिखाई पड़ता है और अगर दांतो का रंग पीला या वो एक सीध में नहीं हैं तो चेहरे में कोई आरर्षण नहीं रहता। आमतौर पर व्यक्ति की मुस्कान की ही तारीफ की जाती है। इसका श्रेय दांतों को ही जाता है। वहीं, चेहरे को देखकर किसी को चिढ़ाए जाने का सबसे बड़ा कारण भी दांत ही होते हैं। जब भी कोई व्यक्ति हंसता है तो सबसे पहले उसके दांत ही नजर आते हैं। इसलिए दांतों का रखरखाव करते रहना बहुत आवश्यक होता है।
इस कारण से दांतों को होता है नुकसान
कई बार दांतों के गंदा रहने के कारण उनमें कीड़ा भी लग जाता है, जो दांतों को खोखला कर देता है। एक बार जिन दांतों में कीड़ा लग जाए, तो मेहंगे से मेहंगा इलाज करने पर भी इस समस्या से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। सफ़ेद दांत चेहरे की खूबसूरती में भी चार चांद लगाते हैं। वही, पीले दांत खुबसूरत चेहरे का आकर्षण भी बिगाड़ देते हैं। कई बार पान, गुटखा या अन्य चीजों के दाग भी दांतों में लग जाते हैं, जिन्हें कई उपाय करने के बाद भी निकालना संभव नहीं होता। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे गंदे दांतों को दूध की तरह सफ़ेद बना सकते है। साथ ही, दांतों में लगा कीड़ा भी इसके नियमित इस्तेमाल से निकल जाता है। आइये जानते हैं दांतों को सुंदर बनाए रखने वाले खास उपाय के बारे में...।
इस उपाय से दांत चमकाएं
इस आसान से उपाय में आपको टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा की जरुरत पड़ेगी। इसमें आपको करना यह है कि, सुबह ब्रश करते समय टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश करें। इससे पीले और गंदे दांत पूरी तरह साफ़ हो जाएंगे। याद रहे कि, जिस तरह आप रोज़ाना टूथ ब्रश करते हैं, आपको रोज़ाना इसके साथ बेकिंग सोडे का इस्तेमाल नहीं करना। इस उपाय को आप सप्ताह में सिर्फ 2 से 3 दिन ही करें और यह भी याद रखें कि, रोज़ाना किया जाने वाला ब्रश भी 1 मिनट से ज्यादा नहीं करना चाहिए। इसे सिर्फ हल्के हाथ से दांतों के मसाज के रूप में करने से ही दांत लंबे समय तक सेहतमंद रहते हैं।
Published on:
23 Dec 2018 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
