2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tiranga Insult: दिन दहाड़े जला रहा था ‘तिरंगा’, लोगों ने पुछा तो बोला- ‘निगम कर्मचारी हूं’, वीडियो वायरल

Tiranga Insult: भोपाल में एक शख्स ने वार्ड ऑफिस के बाहर तिरंगे को जलाया। खुद को निगम कर्मचारी बताया, पर निगम ने पल्ला झाड़ा। वीडियो वायरल, FIR के लिए आवेदन दिया गया। (mp news)

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Jul 06, 2025

national flag burned in bhopal tiranga insult mp news

national flag burned in bhopal tiranga insult (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Tiranga Insult: एमपी की राजधानी भोपाल में नगर निगम के वार्ड-50 के दफ्तर के बाहर एक सनकी ने तिरंगे को कचरे में जला दिया। लोगों ने देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन सनकी मारपीट पर उतारू हो गया। उसने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताया और फरार हो गया। (mp news)

वीडियो हुए वायरल, निगम बोला- हमारा कर्मचारी नहीं

इसका वीडियो वायरल हुआ तो बड़ी तादाद में आक्रोशित लोग शाहपुरा थाने पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस और भाजपा नेता भी जुटे। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया, तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। नगर आयुक्त हरेंद्र नारायण का कहना है, आरोपी नगर निगम का कर्मचारी नहीं है। निगम ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार को घेरा

एमपी कांग्रेस के एक्स हैंडल ने तिरंगा जलाने वाला वीडियो शेयर कर प्रदेश भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि 'राष्ट्रवाद की बातें, राष्ट्र विरोधी काम! यही है भाजपा सरकार की पहचान।' कांग्रेस ने आगे कहा कि 'नगर निगम कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान और जलाने जैसी शर्मनाक घटना सामने आई है! वो हर भारतीय की भावनाओं पर किया गया सीधा प्रहार है।ऐसे देशद्रोही कृत्य को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए!'