11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rewa Womens Bury: महिलाओं को जिंदा दफनाने के मामले में TMC का बड़ा हमला, बोली- ‘NDA आई, महिलाओं पर तीन गुना अत्याचार लाई’

Rewa Womens Bury: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में महिलाओं को जिंदा दफनाने के मामले में टीएमसी ने एनडीए पर बड़ा हमला बोला है।

less than 1 minute read
Google source verification
REWA NEWS

Rewa Womens Bury: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में हुई अप्रिय घटना का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद विपक्षी दलों ने मध्यप्रदेश सरकार पर तीखा हमला करना शुरु कर दिया है। इधर टीएमसी ने फ्रंटफुट पर आते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि आई एनडीए की यह सरकार लाई महिलाओं पर तीन गुना अत्याचार।

TMC ने ट्वीट करते हुए साधा निशाना


टीएमसी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा समर्थित अराजकता के तहत महिलाओं के खिलाफ अत्याचार महामारी बन गए हैं।मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क निर्माण का विरोध करने पर दो महिलाओं को लगभग जिंदा दफना दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए।

क्या था पूरा मामला


यह पूरा मामला रीवा जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र का है। यहां के कोठार में एक जमीन है। जिसको लेकर 20 जुलाई को इस जमीन पर दबंगों द्वारा रोड बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस विवादित जमीन का विरोध करने आशा पांडेय और उसकी देवरानी ममता पांडेय विरोध करने पहुंच गई। जिसके बाद बहस होने लगी। इससे गुस्साए दबंगों ने दोनों महिलाओं को जमीन के अंदर जिंदा दफनाने की कोशिश की थी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज


रीवा में महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश में कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के द्वारा वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इतने में भी विरोध प्रदर्शन नहीं थमा तो कार्यकर्ताओं को भगाने के लिए लाठीचार्ज किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस में जीतू पटवारी भी शामिल होने वाले थे। लेकिन अंतिम समय में उनका आना कैंसिल हो गया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासन सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।