10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 4 राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है रविवार, जानिये आपके लिए क्या है खास

सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव...

4 min read
Google source verification
sunday rashifal

इन 4 राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है रविवार

भोपाल। आज 24 मार्च 2019 को रविवार का दिन है। इस दिन के कारक देवता सूर्यदेव माने गए हैं। वहीं ज्योतिष में सूर्य आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है। इसका रत्न माणिक्य माना जाता है। अन्य ग्रहों की तरह सूर्य वक्री चाल नहीं चलता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हिन्दू-पौराणिक ग्रंथों में सूर्य को देवता माना गया है जिसके अनुसार, सूर्य समस्त जीव-जगत के आत्मा स्वरूप हैं। इसके द्वारा व्यक्ति को जीवन, ऊर्जा एवं बल की प्राप्ति होती है। प्रचलित मान्यता के अनुसार सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं।

माता का नाम अदिति होने के कारण सूर्य का एक नाम आदित्य भी है। विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है।

MUST READ : भगवान सूर्य के इस मंत्र का करें जाप, रातों रात पाएं तरक्की!

राशियों से संबंध: सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।

सूर्य का प्रभाव:
मान्यता के अनुसार जातक की कुंडली में बलशाली सूर्य जहां लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।

वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित सूर्य जातक को अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।


सूर्य का वैदिक मंत्र
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

आज का राशिफल.24march 2019. aaj ka Rashifal in hindi..

1. मेष राशि :
आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते है, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत करेंगें। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। आकस्मिक लाभ की संभावना है। व्यवसाय में साझेदारी से आप अतिरिक्त लाभ आर्जित कर सकते हैं।


2. वृषभ राशि :
व्यावसायिक और आर्थिक परिवेश में आज कुछ खास होने जा रहा है। विदेशी कनेक्शन के लिए अथक प्रयास करना पड़ सकता है । वित्तीय मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं आपको सफलता दिलाएंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।


3. मिथुन राशि :
वित्तीय मामलों में बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। साथ ही कार्य सुगमता से आगे बढ़ेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त किया जा सकता है। यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी।

4. कर्क राशि :
आप नया उद्यम शुरू कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। साथ ही आज आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सह्कर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त करेंंगे। आप दूसरों के लिए मददगार होंगे और लोग इसके लिए आपका सम्मान करेंगे।


5. सिंह राशि :
पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा। मन को शांत रखें। वरिष्ठ आपकी हर संभव सहायता करेंगे। साझेदार आपका भरपूर समर्थन करेगा और आप आर्थिक लाभ के अवसर जुटा पाएंगे। कुछ लोगों को धोखा मिल सकता है। आपको स्थिति अपने नियंत्रण में करनी होगी और करनी होगा।


6. कन्या राशि :
आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। संघर्षों के मामले में विजयी होंगे। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपके विचार और व्यवहार संबंध बना या बिगाड़ सकते हैं। आपको सट्टे में निवेश करने से बचना चाहिए।

7. तुला राशि :
सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद कर सकते हैं। आज टैक्स सम्बंधित मामलों में भी आप चितिंत रह सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए आज दिन आरामदायक रहेगा। परिवार में अशांति आप के लिए चिंता का विषय बन सकती है।


8. वृश्चिक राशि :
आप आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कुछ पुराने परिचितों से मिलेंगे। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज आपका मन संतुष्ट एवं शांत रहेगा। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे।


9. धनु राशि :
आज छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहने की आवश्कता है। वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों को अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्कता है। यदि अति आवश्यक न हो तो चीजों से छेड़छाड़ न करें। आज खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

10. मकर राशि :
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका मान-सम्मान बढने के साथ ही व्यापार का विस्तार होना तय है। जीवनसाथी के साथ दिन आनंददायी बीतेगा। संतान को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


11. कुंभ राशि :
नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का अधिक बोझ रहेगा। कार्यस्थल पर वाद-विवाद में न उलझें। व्यापारी एव व्यवसायी आक्रामकता से बचनें का प्रयाय करें। अपने भीतर असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। पारिवारिक सम्पत्ति से जुड़ा मामले में आज कुछ सकारात्मक घटना घट सकती है।


12. मीन राशि :
आपके प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में सहायक रहेंगे। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। भौतिक वस्तु की प्राप्ति पर खर्च कर सकते हैं। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को प्रबल बनाएंगे।

आज का अंक ज्योतिष.24march 2019.aaj ka ank jyotish in hindi..
अंक 01 – अति आत्मविश्वास से दूर रहें। बाहर के बजाए घर पर बने भोजन को महत्व दें।


अंक 02 – मौसम की मार से बचकर रहें। अधिनस्थ के भरोसे कार्य न करें।


अंक 03 – वाणी संयम रखें। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


अंक 04 – कामकाज के सिलसिले में लघु यात्रा संभव है। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।


अंक 05 – अतिरिक्त कामकाज पर भी ध्यान दें। आज मंदी के बावजूद कामकाज अप्रभावित रहेगा।

अंक 06 – युवाओं को भविष्य को लेकर गंभीर सोच की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।


अंक 07 – जल्दबाजी न दिखाए। स्वनिर्णय में दूसरों की दखलअंदाजी परेशानी का कारण बनेगी।


अंक 08 – विभागीय परीक्षाओं के प्रति अरूचि के बीच भुलने की आदत रिश्तों में खटास डाल सकती है ।


अंक 09 – हाथ आए मौकों को गंवाना पड़ सकता है। नौकरी पैशा व्यक्तियों को तरक्की के अवसर मिलेंगे।