scriptभगवान सूर्य के इस मंत्र का करें जाप, रातों रात पाएं तरक्की! | special mantra of surya dev for getting promotion and blessing | Patrika News
भोपाल

भगवान सूर्य के इस मंत्र का करें जाप, रातों रात पाएं तरक्की!

भगवान सूर्य के इस मंत्र का करें जाप, रातों रात पाएं तरक्की!…

भोपालJun 02, 2018 / 06:50 pm

दीपेश तिवारी

blessing of surya dev

भगवान सूर्य के इस मंत्र का करें जाप, रातों रात पाएं तरक्की!

भोपाल। सनातन धर्म यानि हिन्दू धर्म में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। इसके अलावा कलयुग में ये ही साक्षात देव भी माने गए हैं। ज्योतिष में भी सूर्य को एक विशेष दर्जा प्राप्त है, जहां ये व्यक्ति के प्रभाव और उसकी उन्नति का कारक माने जाते हैं। इसके अलावा सूर्य देव का दिन रविवार को माना जाता है।

सूर्य को आंखों की रोशनी के लिए अत्यधिक महत्व दिया जाता है। जहां एक ओर सूर्य की पूजा के तहत से जल देने की परम्परा है वहीं सर्य जल देने से आंखों की रोशनी के तेज होने की बात कही जाती है। इसी के चलते कई बार कमजोर आंख वालों को सूर्य को जल चढ़ाने के लिए कहा जाता है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में सूर्य को उन्नति के साथ ही आत्मा का कारक ग्रह माना गया है।

इसी के चलते मान्यता है कि सुबह उठते ही भगवान सूर्य का ध्यान करना मनुष्य के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। भगवान सूर्य एकमात्र ऐसे देव हैं जो आदमी की दशा और दिशा दोनों बदल देते हैं। भगवान सूर्य अगर किसी आदमी की कुंडली में सही जगह है तो उसकी तरक्की होना निश्चित हैं और अगर सूर्य की दशा ही गलत हैं तो उसकी हर प्रकार से हालत बिगड़ना भी तय माना जाता हैं।
पंडित शर्मा के अनुसार सूर्य को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं, और यदि सूर्य कि दशा कुछ गलत हो और आपका नुकसान कर रही हो तो ऐसी स्थिति में सूर्य को खुश करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।
भगवान सूर्य को खुश करने के पं. शर्मा के अनुसार कुछ आसान उपाय भी हैं जिनसे आपकी दिशा और दशा दोनों न सिर्फ सही रहेंगी बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति और परिवार में खुशहाली भी बढ़ेगी।
भगवान सूर्य को खुश करने के आसान उपाय
– रोज सुबह उठते ही सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
– जल में लाल गुलाब का फूल, सिंदूर और गुड़ भी डाल दें।
– इस दौरान ‘ऊॅं सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते रहें।
– सूर्यदेव को गुड़ का भोग भी लगाए।
इस मंत्र का भी जाप करें-
ऊँ खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे, निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।
त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम् भूर्भुव: स्वस्त्वमोङ्कार: सर्वो रुद्र: सनातन:।।

Todays 03june2018 rashifall
जानिये 03जून2018 का राशिफल:

1. मेष राशि: जो आपके चारों ओर फैली धुंध आपकी प्रगति को रोक रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।
2. वृषभ राशि: आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।
3. मिथुन राशि: अपनी ऊर्जा को किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए इस्तेमाल करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएं और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।
4. कर्क राशि: अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। घर और काम पर दबाव आपको ग़ुस्सैल और बेचैन बना सकता है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।
5. सिंह राशि : अटके हुए मामले परेशान करेंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। बच्चे और बुज़ुर्ग ख़ुद के लिए आपसे ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।
6. कन्या राशि : काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। किसी अनचाहे मेहमान के आने से आपका दिन बेकार गुज़रने की सम्भावना है।
7. तुला राशि : आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुंचाएंगे। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहां दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
8. वृश्चिक राशि: निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगा। उन लोगों के साथ कुछ समय बिताएं, जो आपको चाहते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है। दिन ख़त्म होने से पहले उठें और काम में लग जाएं, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।
9. धनु राशि : दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। कोई ऐसा जिस पर आप यक़ीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन ज़रूरी है,लेकिन आप ग़ुस्से में कोई क़दम न उठाएं।
10. मकर राशि: आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।
11. कुंभ राशि : सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है।
12. मीन राशि: परिवार वालों के साथ आपका रुख़ा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं।

Home / Bhopal / भगवान सूर्य के इस मंत्र का करें जाप, रातों रात पाएं तरक्की!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो