26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में इन IAS व IPS अफसरों के ​हुए ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के इन तबादलों को मध्य प्रदेश शासन की एक बड़ी सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 22 Nov 2017, 6:50 PM IST

transffer officer

भोपाल। मध्यप्रदेश की व्यवस्थाओं को और सुद्रढ़ करने व लोगों तक सारी सुविधााएं समय पर पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इसी के चलते अपनी योजनाओं व नागरिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार की और से कुछ बड़े अफसरों को इधर से उधर किया गया है। यानि सरकार ने कुछ आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए है।

सरकार की यह कार्यवाही एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रहीे है। जानकारों का मानना है कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं,ऐसे में सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाना चाहती है इसके अलावा जहां कमियां हैं उन्हें भी जल्द से जल्द ठीक करना चाहती है, इन्हीं सब कारणों के चलते यह ट्रांसफर किए गए हैं।

आईएएस के तबादले:
सरकार ने बड़ी सर्जरी करते हुए पंचायत एव ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया को मेडिकल एजुकेशन में भेजा है । वही आईएएस अधिकारी इक़बाल सिंह बेस पंचायत एव ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पदस्थ किया है| इसी के साथ में पी.नरहरि नये जनसंपर्क आयुक्त बनाये गए हैं|

आईपीएस के तबादले:
वहीं एमपी में आईपीएस यानि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। यह तबादले मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग ने किये हैं| बुधवार को इसके आदेश जारी किये गए हैं|

इन तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारी चंद्रशेखर सोलंकी (2006) को पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया पदस्थ किया गया है| वहीं अलीराजपुर जिले के एसपी आईपीएस कार्तिकेयन के (2011) को डिंडोरी जिला का एसपी बनाया है| इसी के साथ में डिंडोरी जिले के वर्तमान एसपी आईपीएस विपुल श्रीवास्तव को अलीराजपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है|

तबादलों को माना जा रहा है खास
माना जा रहा है कि चुकी चुनाव अब नजदीक आ चुके है ऐसे में सरकार कोई भी खतरा लेने के मूड में नहीं है। साथ ही वह अपनी योजनाओं व नागरिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुछ बड़े अफसरों को इधर से उधर कर रही है। सरकार की यह एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रहीे है। जानकारों का मानना है कि चुनाव से पहले सरकार जहां कमियां हैं उन्हें भी जल्द से जल्द ठीक करना चाहती है, इन्हीं सब कारणों के चलते यह ट्रांसफर किए गए हैं।