scriptMP Election 2018 News : इन किन्नरों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों की मुश्किलें, दिलचस्प हुआ मुकाबला | transgender candidate in madhya pradesh assembly election 2018 | Patrika News
भोपाल

MP Election 2018 News : इन किन्नरों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों की मुश्किलें, दिलचस्प हुआ मुकाबला

इन किन्नरों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों की मुश्किलें, दिलचस्प हुआ मुकाबला

भोपालNov 26, 2018 / 05:45 pm

Manish Gite

transgender candidate in madhya pradesh assembly election 2018

transgender candidate in madhya pradesh assembly election 2018

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने जा रहे मतदान से पहले चुनाव प्रचार का शोर सोमवार को थम गया। भाजपा कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस बीच कई किन्नर भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में 6 किन्नर भाजपा कांग्रेस के दिग्गजों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।

मध्यप्रदेश चुनाव से जुडी सभी खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे >>>> mp election 2018

मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर सोमवार को थम गया है। मध्यप्रदेश का चुनाव इसलिए भी खास है कि सन 2000 में पहली किन्नर विधायक बनी शबनम मौसी भी इस बार मैदान में उतर आई हैं। उनके साथ ही 6 किन्नर और भी हैं जो निर्दलीय मैदान में है। इनमें से एक किन्नर ने होशंगाबाद सीट का मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। क्योंकि भाजपा की तरफ से सीतासरण शर्मा मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री सरताज सिंह मैदान में उतर आए हैं।

चुनाव से जुडी सभी खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे >>>> mp election results 2018


मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश में कुल 2899 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस बार किन्नर प्रत्याशियों की संख्या 6 है। इनमें अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा सीट से 61 साल की पूर्व विधायक शबनम मौसी उर्फ शबनम कोल भी मैदान में है। मौसी के अलावा मुरैना की अंबाह सीट से 28 साल की नेहा किन्नर, दमोह जिले की दमोह सीट से 56 साल की रिहाना सब्बो बुआ भी मैदान में हैं। वहीं शहडोल जिले की जयसिंह नगर सीट से 30 साल की सुन्दर सिंह ऊर्फ सल्लू मौसी, होशंगाबाद जिले की होशंगाबाद सीट से 44 वर्षीय पांची देशमुख और इन्दौर जिले की इन्दौर-2 सीट से 28 साल की बाला वैश्वरा भी राजनीति में कूद पड़ी हैं।

 

सभी किन्नर निर्दलीय प्रत्याशी बनीं
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के टिकट पर पांची देशमुख होशंगाबाद से चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा पांचों किन्नर निर्दलीय ही चुनाव में खड़ी हो गई हैं। ये किन्नर अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क कर रहे हैं, वहीं जो भी सभा करते हैं उसे सनने वालों की भीड़ उमड़ रही है।

 

देश की पहली किन्नर विधायक बनी थीं शबनम मौसी
सन 2000 के चुनाव में पहली बार कोई किन्नर विधायक बनी थी, वो थी शबनम मौसी। शबनम होशंगाबाद जिले की सोहागपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनी थीं। शबनम मौसी 14 से अधिक भारतीय भाषाएं जानती हैं और मौसी ने तब 44.08 प्रतिशत मत हासिल कर भाजपा के प्रत्याशी को 17,863 मतों से हरा दिया था। मौसी के सामने भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल और कांग्रेस के सुनील कुमार पस्त हो चुके हैं।

होशंगाबादः दो दिग्गजों को टक्कर देगी पांची
इस बार होशंगाबाद से पांची देशमुख 2003 में होशंगाबाद सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन बमुश्किल जमानत बचा पाई थीं। दिलचस्प बात यह है कि पांची के खिलाफ होशंगाबाद सीट से मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. सीतासरन शर्मा और कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री सरताज सिंह मैदान में है।
अम्बाह में नेहा ने दी टक्कर
इधर, अम्बाह विधानसभा सीट से किन्नर नेहा भी मैदान में डंटी हुई हैं। नेहा की सभाओं में भीड़ देष लोग हैरान है। लोग इसे रोचक मुकाबला बता रहे हैं।
1102 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 230 सीटों पर कुल 2907 प्रत्याशी हैं। इनमें से 1102 उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इन्हीं में से 5 किन्नर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो