24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal news: पत्नी की डेडबॉडी के पास बैठकर खूब रोया पति, मांगी माफी, नशे में गलती से हो गई हत्या

Murder of wife: नशे की हालत में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। होश आने पर शव के पास बैठकर रोता रहा और माफी मांगता रहा लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Google source verification
Murder of wife: पुलिस ने पति का किया गिरफ्तार प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Murder of wife: पुलिस ने पति का किया गिरफ्तार प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Bhopal news: एमपी के भोपाल शहर में बीते दिन एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको परेशान कर दिया। यहां पर नशे में एक पति ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उसके जीवन में सबकुछ बदल गया। नशे में उसने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया लेकिन नशा उतरने के बाद जब उसे हकीकत का अंदाजा हुआ तो वह पत्नी की डेडबॉडी के पास बैठकर खूब रोया। हालांकि वो अब जो कर चुका था उसे बदल नहीं सकता था। उसने पत्नी से कई बार माफी मांगी लेकिन अब पत्नी उसे कैसे माफ करती, क्योंकि वो अब इस दुनिया में थी ही नहीं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये है पूरा मामला

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक शांति नगर झुग्गी बस्ती निवासी रामप्रसाद उर्फ बबलू अहिरवार और 35 वर्षीय लता बाई पिछले कई वर्षों से एक साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद लता बाई को अपनी दूसरी पत्नी बताता था। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे। दोनों के बीच कई बार पारिवारिक विवाद हो चुके थे। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होती रहती थी। बीते कुछ दिन पहले लता बाई बिना बताए कहीं चली गई थी। जब वह वापस घर लौटी तो दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई जो रात होते-होते गंभीर मारपीट में बदल गई।

घटना के समय राम प्रसाद नशे में था। उसने लात-मुक्कों से मारपीट कर पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

गायब हो गई थी पत्नी

पड़ोसियों का कहना है कि रात के समय जब घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं तो बीच-बचाव किया। लेकिन आरोपी रामप्रसाद ने इसे अपना आपसी घरेलू मामला बताकर पड़ोसियों को वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने लता बाई के साथ डंडे और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। नशे में नाराजगी और गुस्से के कारण उसे पता ही नहीं चला कि कब पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।