1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, जनजातीय कलाकारों को मिलेगी 5000 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

Janjati Dev Lok Mahotsav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम आवास में आयोजित जनजातीय देव लोक महोत्सव के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने जनजातीय कलाकारों को 5000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Mar 05, 2025

CM Mohan YAdav

एमपी सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा.

Janjati Dev Lok Mahotsav: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास (CM House) में आयोजित जनजातीय देव लोक महोत्सव में कहा कि मध्य प्रदेश की जनजातीय परंपराएं, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास हमारी पहचान और गर्व हैं। सरकार जनजातीय समुदाय के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने कई घोषणाएं कीं, जिससे जनजातीय समाज को सीधा लाभ मिलेगा।

जनजातीय कलाकारों और ग्राम सभाओं के लिए आर्थिक सहयोग

मुख्यमंत्री ने जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 900 से अधिक जनजातीय कलाकारों के बैंक खातों में 5-5 हजार रूपए ट्रांसफर करने की घोषणा की। इस पहल के तहत कुल 46 लाख रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही, प्रदेश की पेसा ग्राम सभाओं (PESA Gram Sabhas) को तीन करोड़ 47 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े- एक साल बिना प्रेस किए कपड़े पहनेंगे मोहन सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तौमर, गंभीर है वजह

जनजातीय आस्था स्थलों के संरक्षण पर जोर

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय आस्था स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू करेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनजातीय विरासत को संरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े- शादी में भी याराना नहीं भूले शिवराजसिंह, जोधपुर के पहले स्वर्गवासी दोस्त के घर ले गए बेटे की बारात

किसानों को सोलर पंप और समर्थन मूल्य का लाभ

सरकार अगले तीन वर्षों में सभी किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराएगी, जिससे वे अपनी उत्पादित बिजली का उपयोग खेती में कर सकेंगे। इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली सरकार को बेचकर वे अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे। गेहूं उत्पादकों को 2600 रूपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर उपार्जन का लाभ मिलेगा, जबकि धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

वीर नायक टंट्या मामा विश्वविद्यालय की स्थापना

सीएम यादव ने बताया कि सरकार ने खरगोन में वीर नायक टंट्या मामा विश्वविद्यालय की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने हमेशा अपनी भूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि जनजातीय समाज का योगदान हमेशा अमूल्य रहेगा।