
Twisha Sharma Case Updates: सीबीआई ने कोर्ट से मांगी अनुमति (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बार फिर से नए अपडेट सामने आए है। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को कोर्ट ने टि्वशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल रिमांड) पर भेज दिया है। वहीं इस मामले में सीबीआई ने कोर्ट के सामने दो आवेदन भी प्रस्तुत करे है। इन दोनों ही आवेदनों से केस को समझने में मदद मिलेगी। कई बड़े राज भी इससे सामने आ सकते हैं।
सीबीआई ने कोर्ट के सामने आरोपी समर्थ सिंह के जब्त लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी थी। साथ ही दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति मांगी थी। इन दोनों आवेदनों पर अब 3 जुलाई को सुनवाई होगी। ट्विशा पक्ष के वकील शुभांग दीक्षित ने बताया कि समर्थ सिंह का लैपटॉप सीबीआई पहले ही जब्त कर चुकी है, लेकिन वह पासवर्ड से सुरक्षित है।
इस पूरे मामले में जांच एजेंसी का कहना है कि डिजिटल सबूतों तक पहुंचने के लिए और फॉरेंसिक जांच पूरी करने के लिए लैपटॉप का पासवर्ड जरूरी है। इसी कारण अदालत में अनुमति का आवेदन पेश किया गया। समर्थ के लैपटॉप को खोलने बाद इस केस से जुड़े कई बड़े अहम राज भी सामने आ सकते हैं।
कोर्ट ने सीबीआई ने दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति भी मांगी है। अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने कहा है कि इस आवेदन पर फिलहाल कोई आदेश नहीं हुआ है। अदालत ने पहले आरोपी पक्ष से जवाब मांगा है। अब इस पर 3 जुलाई को सुनवाई होगी।
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित घर पर 27 जून की रात चोरी की वारदात सामने आई। गिरिबाला के घर दो नकाबपोश चोर पीछे के दरवाजे से घुसे थे। चोर घर में रखे गहने और कुछ दस्तावेज लेकर फरार होने ही वाले थे कि पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस जैसे ही गिरिबाला के घर पहुंची, चोर जेवरात और दस्तावेज छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद सवाल उठने लगे कि 'क्या ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े सबूतों को मिटाने की कोशिश की जा रही है?' इसपर भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास एक सीसीटीवी फुटेज भी आई है।
भोपाल कमिश्नर संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 'ट्विशा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी में छह लोग शामिल है। जो CCTV फुटेज में भी आए हैं।' सिंह ने बताया कि 'तीन लोग पुलिस को देखकर भागे थे और उनका एक बैग छूट गया था। बाकी बचे तीन लोग किसी दूसरे रास्ते से फरार हो गए।'
बता दें कि 12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। नोएडा की रहने वाली ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। महज चंद माह बाद ही 12 मई 2026 की रात को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा अपने ससुराल के टेरेस पर फंदे से लटकी मिली थी। गिरिबाला और समर्थ सिंह रात को ही एम्स भोपाल लेकर पहुंचे, जहां ट्विशा को मृत घोषित कर दिया गया था। अब मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है और कोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है ।
Published on:
30 Jun 2026 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
