14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टि्वशा केस में नया मोड़: सामने आई तस्वीरें, वकीलों से गिरिबाला की तगड़ी साठगांठ

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा केस में सीबीआई जांच लगातार जारी है लेकिन अब टि्वशा के पिता ने लीगल एड से जुड़े वकीलों की भूमिका पर सवाल उठाए है...
3 min read
Google source verification
Danger outside for Giribala Singh and Samarth in the Twisha Sharma case

Twisha Sharma Case : गिरिबाला सिंह और समर्थ को खतरा (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates:एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। बीते दिन टि्वशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विवेक रूसिया को शिकायत देकर जांच की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा, सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना और एक अन्य अधिकारी पर आरोप लगाया गया है कि वे आरोपी गिरिबाला सिंह के करीबी है और लगातार उनकी मदद कर रहे है।

आगे उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियुक्त लीगल एड से जुड़े कुछ वकील आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के पक्ष में सक्रिय है। इनकी नियुक्ति उस समय हुई थी, जब गिरिबाला सिंह भोपाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं।

टि्वशा के पिता द्वारा एमपी के चीफ जस्टिस को भेजी गई शिकायत।

टि्वशा के पिता द्वारा एमपी के चीफ जस्टिस को भेजी गई शिकायत।


इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शिकायत में दो फोटो भी भेजे हैं। इन फोटोज में लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना से जुड़े सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना कथित तौर पर समर्थ सिंह की शादी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गिरिबाला सिंह की 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान भी वे आरोपी पक्ष के निजी वकील के साथ अदालत में मौजूद थे।

होनी चाहिए जांच

टि्वशा के पिता ने अपनी शिकायत में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा का के बारे में भी लिखा है। आरोप है कि 2 जून को सीबीआई द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के दौरान उन्होंने वकालतनामा पेश किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब आरोपी पक्ष के पास पहले से निजी अधिवक्ता मौजूद थे, तब लीगल एड से जुड़े वकीलों की सक्रिय भूमिका की जांच होना चाहिए।

आरोपी समर्थ सिंह की शादी में डांस करते लीगल एड डिफेंस के वकील श्रेयस सक्सेना।

आरोपी समर्थ सिंह की शादी में डांस करते लीगल एड डिफेंस के वकील श्रेयस सक्सेना।


गिरिबाला सिंह पूरी तरह हैं सक्षम

पिता नवनिधि द्वारा शिकायत में कहा गया है कि लीगल एड वकीलों का काम उन लोगों की मदद करना है जो निजी वकील रखने में सक्षम नहीं होते हैं। जबकि गिरिबाला सिंह आर्थिक रूप से सक्षम हैं और उनके पास निजी वकील भी मौजूद हैं. ऐसे में लीगल एड से जुड़े वकीलों से उनकी पैरवी करना योजना के मकसद के खिलाफ माना जा रहा है। ये भी दावा किया गया है कि 12 मई की रात करीब 11 बजे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य को कॉल किया गया था।

साथ ही 15 मई को अग्रिम जमानत मामले में पैरवी करने पहुंचे अधिवक्ता की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान पर भी सवाल शिकायत में एक ऐसे व्यक्ति का उल्लेख किया गया है, जो कथित रूप से ब्यूटी पार्लर और बाद में विवाह समारोह में दिखाई देता है। शिकायतकर्ता ने इस व्यक्ति की पहचान और पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।

टि्वशा के पिता ने की ये मांगे

  • अग्रिम जमानत सुनवाई के दौरान हुई पैरवी की जांच की जाए।
  • लीगल एड से जुड़े वकीलों की भूमिका की जांच की जाए।
  • आरोपी पक्ष के साथ कथित संबंधों की पड़ताल की जाए।
  • कॉल रिकॉर्ड और आपसी संपर्कों की स्वतंत्र जांच हो।
  • समर्थ की शादी के फोटो-वीडियो में दिख रहे अन्य व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट हो।

5 हजार लगा जुर्माना

इस पूरे मामले में अब पुलिस विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कटारा हिल्स थाने के एसआइ दिनेश शर्मा पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। बताया जा रहा है, ट्विशा द्वारा कथित रूप से आत्महत्या में इस्तेमाल किए गए फंदे (लिगेचर बेल्ट/कॉर्ड) को लेकर हुई लापरवाही के चलते कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि संबंधित सामग्री जब्त किए जाने के बावजूद उसकी अभिरक्षा व दस्तावेजी प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां बरती गईं।