14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा केस: 30 दिन पूरे लेकिन सवाल अधूरे, ट्विशा की मौत की गुत्थी में उलझी सीबीआई

Twisha Sharma CBI Case- ट्विशा की मौत के एक माह में भी सीबीआई जांच अधूरी, न्यायिक हिरासत में दोनों आरोपी, पति व सास जेल में बंद
2 min read
Google source verification
Twisha-Sharma

Twisha Sharma ट्विशा (सोर्स- एक्स)

Twisha Case - भोपाल में नोएडा की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत को आज रात एक माह पूरे हो जाएंगे। उनकी 12 मई को कटारा हिल्स आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कहा कि उसने आत्महत्या की। इधर ट्विशा के मायके वालों ने बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। भोपाल पुलिस पर भी गैरपेशेवर ढंग से जांच को आगे बढ़ाने के इल्जाम लगे जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। अब जबकि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के 30 दिन पूरे हो रहे हैं तब भी उसकी डेथ मिस्ट्री अनसुलझी है। लाख कोशिश के बाद भी सीबीआई अभी तक उसकी मौत की वजह पता नहीं कर सकी है।

ट्विशा केस में पुलिस की भूमिका को लेकर शुरु से ही गंभीर सवाल उठाए जाते रहे हैं। घटना के अगले दिन यानी 13 मई 2026 को प्रकरण कटारा हिल्स पुलिस के सामने आ गया था पर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत जैसे गंभीर केस के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में ही लापरवाही की गई। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा, भाई हर्षित और अन्य परिजनों के दबाव पर जैसे तैसे केस दर्ज किया तो आरोपी पति समर्थ सिंह को गिरफ़्तार नहीं किया गया।

ऐसे अनेक तथ्य सामने आए जिससे यह साफ पता चला कि पुलिस किसी दबाव में होकर काम कर रही थी। सबसे बड़ी गड़बड़ी तो जब्ती में की गई। जिस बेल्ट से ट्विशा शर्मा ने कथित रूप से फंदा लगाया था उसे जब्त तो किया पर मान्य प्रक्रिया के तहत उसे तुरंत सौंपा नहीं गया। तब मामले की जांच कटारा हिल्स पुलिस ही कर रही थी। वहां के एसआइ दिनेश शर्मा ने बेल्ट को अपनी कार में रख लिया और घूमते रहे। सीबीआई ने जब केस हाथ में लिया तब यह लापरवाही उजागर हुई।

गंभीर चूक होने से मामले की शिकायत की गई। इस पर भोपाल पुलिस को बाकायदा विभागीय जांच कराना पडा।
इसमें बेल्ट की जब्ती में मान्य प्रक्रिया का पालन नहीं करने की पुष्टि हुई। विभागीय जांच में मामले में गंभीर त्रुटि करने की बात सामने आते ही पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने संबंधित पुलिसकर्मी पर अर्थदंड लगाया।

किस मनोदशा में यह आत्मघाती कदम उठाया

इधर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के अधिकारियों पर जल्द चार्जशीट तैयार करने का दबाव है। इधर ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी अभी तक पूरी तरह सुलझी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, यह बात साफ नहीं हो पा रही है कि ट्विशा ने किस मनोदशा में यह आत्मघाती कदम उठाया। मनोचिकित्सक से सवाल जवाब के बाद सीबीआई कुछ संतुष्ट तो हई है पर अभी कई कड़ी जुड़ना बाकी है। मौत की वजह की यह अहम कड़ी जुड़ते ही सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट पेश कर देगी।

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का कारण पता करना सबसे बड़ी चुनौती

सीबीआइ अधिकारियों से संबंधित सूत्रों ने बताया कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का कारण पता करना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। हालांकि इसकी गहराई से पड़ताल चल रही है।