5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डकैती के बाद बैतूल में छुपे थे, नहीं बच पाए पुलिस से

एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना ने बताया कि फरार बदमाश राजू रैकवार व रईस खान को बैतूल से गिरफ्तार किया गया है। राजू की कार से ही सभी बदमाश डकैती डालने पहुंचे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arvind Khare

•

Updated: 13 Aug 2016, 12:53 PM IST

dacoit

dacoit




भोपाल।
गुनगा इलाके में डॉक्टर दंपती के फार्म हाउस पर डकैती डालने वाले बिजौरी गैंग के दो फरार बदमाशों को पुलिस ने बैतूल से गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले पुलिस इस केस में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।



एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना ने बताया कि फरार बदमाश राजू रैकवार व रईस खान को बैतूल से गिरफ्तार किया गया है। राजू की कार से ही सभी बदमाश डकैती डालने पहुंचे थे। जबकि रईस डाइवर है। पुलिस ने इनके पास से 10 हजार रुपए नकदी भी बरामद की है।


मालुम हो कि 3 अगस्त की रात गुनगा इलाके में दाउद सैफी की पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब ढाई लाख रुपए लूट लिए थे और फरार हो गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को सोनकच्छ बिजौरी टपरा निवासी दीवान सिंह, जयपान सिंह बिजौरी, बृजमोहन बिजौरी, बृजेश व कैलाश को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया था।