3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटर साइकिल में डांस करते हैं कमलनाथ सरकार के ये कैबिनेट मंत्री, दिग्विजय के खिलाफ खोला है मोर्चा

दिग्विजय सिंह के लेटर के बाद मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Sep 03, 2019

मोटर साइकिल में डांस करते हैं कमलनाथ सरकार के ये कैबिनेट मंत्री, दिग्विजय के खिलाफ खोला है मोर्चा

मोटर साइकिल में डांस करते हैं कमलनाथ सरकार के ये कैबिनेट मंत्री, दिग्विजय के खिलाफ खोला है मोर्चा

भोपाल.मध्यप्रदेश कांग्रेस की आपसी गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उमंग सिंघार को किसी भी खेमे का मंत्री नहीं माना जाता है। उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो डास करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मोटर साइकिल में कर रहे हैं डांस
उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो यातायात नियमों के विपरीत बिना हेलमेट लगाए चलती मोटर साइकिल में जांस कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में लिखा है। केशवी से बाबडी खोदरा तक एक बाइक रैली निकाली गई जिसमें क्षेत्रवासियों के साथ सम्मिलित रहा और उनका उत्साह वर्धन किया। बता दें कि ये वीडियो 31 अगस्त का है।

दिग्विजय के खिलाफ खोला मोर्चा
उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक लेटर लिखा है। उमंग सिंघार द्वारा लिखित चिट्ठी अब सामने आ गई है। जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह के मंत्री बेटे जयवर्धन सिंह को भी लपेटे में लिया है। इस लेटर में उन्होंने लिखा है।

माननीया, बड़े ही दुःख के साथ आपको यह अवगत कराना पड़ रहा है कि म.प्र.में कमलनाथ सरकार को पार्टी के ही कद्दावर नेता एवं सांसद दिग्विजय सिंह अस्थिर कर स्वंय को म.प्र.पाॅवर सेंटर के रूप में स्थापित करने में जुटे है। वे लगातार मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पत्र लिखकर और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, इन पत्रों को मजबूत विपक्ष दलों के लिए एक मुद्दा बन जाता है। दिग्विजय सिंह के पक्ष को लेकर विपक्ष आए दिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार को घेरने के असफल प्रयास में लगा रहता है।

पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं दिग्विजय
इससे पहले उमंग सिंघार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि दिग्विजय सिंह तो लेटर लिखने की क्या जरूरत है वो पहले ही पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं। सीएम के काम में भी अभी दखल दे रहे हैं।

Story Loader