
Union Budget 2025 Benefit For Madhya Pradesh
Union Budget 2025 : शनिवार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का आठवां यूनियन बजट लोकसभा में पेश किया। वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट में कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। यह विशेष रूप से मध्यप्रदेश के लिए लाभकारी होंगी। पर्यटन स्थलों का विकास होगा। निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में मेडिकल टूरिज्म और 'हील इन इंडिया' को बढ़ावा दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने 2025-26 के बजट(Union Budget 2025) में कपास उत्पादकता मिशन शुरू करने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश पर इसका सकारात्मक असर पड़ना तय है। खासकर मालवा-निमाड़ क्षेत्रों में उत्पादन को गति मिलेगी। अभी मालवा के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, मंदसौर, नीमच, निमाड़ के खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर और महाकौशल क्षेत्र के छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट में कपास की खेती की जाती है। सालाना करीब 20 लाख कपास गठान का उत्पादन होता है। मालवा अपने कपास के उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। अमरीका, ब्रिटेन, वियतनाम, चीन जैसे देशों में मप्र की कपास की मांग होती है। उत्पादक किसानों को योजनाओं का लाभ मिलने, सहायता और प्रशिक्षण मिलने से कपास उत्पादन में उछाल आएगा। निर्यात भी बढ़ने की संभावना है।
बजट(Union Budget 2025) में दलहन उत्पादन पर जोर देते हुए मिशन शुरू करने का जिक्र है। दलहन और तिलहन उत्पादन में मन क्रमशः 24%, 25% योगदान देकर पहले स्थान पर है। मिशन से इस क्षेत्र में काम करने वाले किसानों को और गति मिलेगी।
Published on:
02 Feb 2025 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
