वहीं दूसरी तरफ दूसरी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 6 मार्च को हुई ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों से मिलने गुना पहुंचे हैं। यहां पीड़ित किसान उन्हें अपनी बर्बाद हुई फसलों की जानकारी देते हुए रोने लगे, जिसपर भावुक हुए सिंधिया ने कहा कि आज, ओलावृष्टि की मार झेल रहे प्रभावित किसानों और अपने एक-एक परिजन से मिलकर मुआवजे का स्वीकृति पात्र हाथों हाथ दिलवाया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का और स्थानीय प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।