गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ' अबकी बार 400 पार ' का नारा दिया है। इसके बाद से ही पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता देशभर में इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं। शिवराज सिंह चौहान भी इसी मिशन के लिए काम करने का दावा कर चुके हैं। वहीं, टिकट मिलते ही अपनी उम्मीदवारी की लोकसभा सीट विदिशा में पूरी तरह से सकर्यी हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान पूर्व में भी विदिशा से सांसद रह चुके हैं, जिसे भाजपा की गढ़ वाली सीट माना जाता है। इस सीट से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर सुषमा स्वराज तक सांसद रह चुके हैं।