
Madhya Pradesh state
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक ही सबसे अधिक वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाने वाले राज्य ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड भी बनाया है। मध्यप्रदेश में एक ही दिन में 23.47 लाख लोगों का टीकाकरण किया है। राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान के लिए दो दिनों का महाभियान चलाया है, जिसका आज दूसरा दिन है।
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए व्यवस्थाएं की हैं। गुरुवार को भी सुबह से ही टीकाकरण सेंटर पर लोगों का रुख देखने को मिला है। सरकार ने दो दिनों के इस अभियान के लिए 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। पहले ही दिन रात 10 बजे तक 23.47 लाख लोगों को टीका लग गया। यह आंकड़ा और भी बढ़ रहा है। जबकि गुरुवार को अभियान के दूसरे दिन 16 लाख 46 हजार 414 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है, जबकि आज का लक्ष्य 10 लाख रखा गया था।
महाअभियान का दूसरा दिन
LIVE UPDATES
9 : 00 pm
विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें, तो रात 9 बजे सामने आए संपूर्ण टीकाकरण की जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे चरण में इतिहास रचते हुए कुल 4O लाख 96 हजार 414 नागिरकों ने टीकाकरण कराया है।
5.30 pm
शाम पांच बजे तक मध्यप्रदेश में 13 लाख 67 हजार 594 नागरिकों का टीकाकरण हो चुका था। यह 10 लाख के टारगेट से साढ़े तीन लाख अधिक है।
4.15 pm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रतलाम के बाद इंदौर पहुंच गए। सीएम यहां के वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन कर रहे हैं। वे एमओजी लाइन स्थित सेंटर पर पहुंचे।
4.15 pm
दोपहर चार बजे तक मध्यप्रदेश में 11 लाख 67 हजार 62 नागरिकों का टीकाकरण हुआ। यह लक्ष्य से अधिक है। यह आंकड़ा आज रात तक और अधिक बढ़ सकता है।
3.30 pm
दोपहर: 03:00 बजे तक प्रदेश में 9 लाख 64 हजार 995 नागरिकों का टीकाकरण हुआ। 10 लाख के टारगेट के करीब पहुंच गया आंकड़ा।
2.15 pm
रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की अपील की। और कहा कि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। यहां के अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ चर्चा की। इसी दौरान महिलाओं ने उन्हें स्पेशल चाय पिलाई।
2.00 pm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रतलाम पहुंचे। उन्होंने वहां वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया। साथ ही लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तुलसी और अदरक की चाय का लुत्फ उठाया।
2.00 pm
मध्यप्रदेश में दोपहर: 01:00 बजे तक 5 लाख 64 हजार 667 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।
12.52 PM
मध्यप्रदेश में 3 लाख 68 हजार 586 नागरिकों का हुआ टीकाकरण। रात तक चलने वाले इस महाअभियान में धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ रहा है।
12.05 pm
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने ट्वीट के जरिए टीकाकरण अभियान की सराहना की है। मध्यप्रदेश के रिकार्ड बनाने पर सिंधिया ने फ्रंट लाइन वर्क और जागरूक नागरिकों को इसके लिए बधाई दी है।
11.40 AM
सुबह: 11:00 बजे तक मध्यप्रदेश में 1 लाख 92 हजार 848 नागरिकों का टीकाकरण हुआ।
10.30 AM
सुबह 10 बजे तक पूरे प्रदेश में 65 हजार 02 नागरिकों को टीका लगा।
10.00 AM
9.30 AM
प्रदेश के कई जिलों में जारी है वैक्सीनेशन का कार्यक्रम।
9.15 AM
प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, देवास और भोपाल में गुरुवार को भी उत्साह देखा जा रहा है। कई वेक्सीन सेंटर्स पर चुनावों की तरफ लाइनें भी देखी गईं।
9.00 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल के मिंटो हाल में आयोजित कुलपतियों के कार्यक्रम में भाग लेकर इंदौर जाएंगे। वे इंदौर में वैक्सीनेशन महाभियान का जायजा लेंगे और समीक्षा भी करेंगे।
8.45 AM
देवास जिले में भी सुबह से लोगों का वैक्सीन लगाने के लिए रुझान देखा गया। देवास ने इस बार भोपाल को पछाड़ दिया।
8.20 AM
भिंड जिले से खबर है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर कलेक्टर और जनप्रतिनिधि जायजा ले रहे हैं। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं।
8.OO AM
सुबह से ही वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू। कई सेंटर्स पर चुनाव जैसा माहौल।
प्रदेश में अव्वल देवास
प्रदेश में सबसे अधिक टीकाकरण वाला जिला देवास बन गया है। देवास से खबर है कि यहां भी सुबह से ही जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच गए थे। यहां इक्का-दुक्का लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
भिंड में पहुंचे लोग
भिंड से खबर है कि 281 सेंटर्स पर वैक्सीन लगाने की तैयारी की गई है। यहां सुबह से ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए दिखने लगे हैं। कलेक्टर भी वैक्सीन सेंटर पर पहुंचे हैं। स्थानीय विधायक भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जायजा लेने पहुंचे।
Updated on:
26 Aug 2021 09:23 pm
Published on:
26 Aug 2021 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
