
valentine day
भोपाल। फरवरी का महीना प्यार करने वालों के नाम होता है। वैलेंटाइन डे (Valentine Week) का इंतजार प्यार करने वाले जोड़ों को पूरे साल रहता है। फरवरी को प्यार का महीना ऐसे ही नहीं कहा जाता। फरवरी में आने वाले वैलेंटाइन वीक के हर दिन लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं. वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है। जो 7 फरवरी से शुरू हो चुका है और 14 फरवरी तक चलेगा. वैलेंटाइन वीक के हर दिन का अपना अलग विशेष महत्व होता है। जानें वैलेंटाइन वीक में किस दिन को किस नाम से जाना जाता है। यहां देखे पूरी लिस्ट....
वैलेंटाइन वीक 2022 लिस्ट (Valentine Week 2022 Full List)
-7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2022)
-8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2022)
-9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2022)
-10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)
-11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)
-12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2022)
-13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)
-14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)
वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है वैलेंटाइन डे
ये दिन कपल्स के लिए सबसे खास होता है. इस दिन के लिए कपल्स एक दूसरे के साथ बहुत सारी प्लानिंग करते हैं. साथ बाहर घूमना-फिरना, लंच-डिनर करना पसंद करते हैं. एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं. कुल मिलाकर पूरे साल अपने रिश्ते की ताजगी को बरकरार रखने के लिए प्यार में पड़े जोड़े पूरे वैलेंटाइन वीक पर अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीके से करते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं.
आज है रोज डे
बता दें कि फरवरी महीने में 7 तारीख से प्यार करने वालों के लिए ये 7 दिन बेहद खास होते हैं। यह हफ्ता पार्टनर के लिए और भी खास बन जाता है, जब उसे रोमांटिक अंदाज में विश किया जाता है. 7 फरवरी को वैलेंटाइन वीक (Valentines Week 2022) का पहला दिन होता है. इस दिन को रोज डे के रूप में मनाया जाता है।
Published on:
07 Feb 2022 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
