
Vastu Tips
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का प्रवेश द्वार घर में किस्मत और भाग्य का स्वागत करता है। घर का प्रवेश द्वार दोषमुक्त होने से ना सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार घर में बढ़ता है, बल्कि घर में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि भी आती है।
घर को दोष मुक्त करवाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई सारे नियम बताए गए हैं इसके अलावा घर में कौन सी चीज किस दिशा में रखनी चाहिए इसके बारे में भी कई सारे नियमों का उल्लेख वास्तु शास्त्र में किया गया है। बहुत से लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर डोरमैट रखते हैं। इस शास्त्र में डोरमैट रखने के भी कई सारे नियम बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....
- घर का प्रवेश द्वार उत्तर में हो तो ऐसी स्थिति में दरवाजे पर सफेद, पीला या क्रीम कलर का डोरमेट रखना चाहिए।
- अगर घर का प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा में हो तो ऐसी स्थिति में गुलाबी, लाल, सफेद या हरे रंग का डोरमेट दरवाजे पर रखना चाहिए।
- कहा जाता है कि पायदान का कपड़ा रेशम, फाइबर या फिर कपास का होना चाहिए। इससे घर में सुख-संपदा बनी रहती है।
- पश्चिम दिशा शनि की दिशा है। अगर आपका प्रवेश द्वार पश्चिम दिशा में है तो आप यहां पायदान नीले या हरे रंग के रखेंगे तो बहुत ही शुभ होगा।
-घर के मुख्य द्वार पर हमेशा आयताकार डोरमेट रखना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीच रिश्ते मजबूत रहते हैं। कभी भी मेनगेट पर काले रंग का डोरमेट न रखें। इससे निगेटिव एनर्जी अट्रैक्ट होती है साथ ही किस्मत साथ नहीं देती है।
-टूटे हुए फर्श से घर में अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में हमेशा टूटे हुए फर्श पर डोरमेट डाल देना चाहिए। इससे अशुभता से दूरी बनती है।
- घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो ऐसे में आपको डोरमेट के नीचे एक कपड़े में कपूर भरकर रख देना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही टूटे हुए पायदान को भी घर में नहीं रखना चाहिए। इससे भी नुकसान होता है।
Published on:
10 Jan 2024 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
