
vastu tips
भोपाल। दुनिया में आज के समय में हर वस्तु अपना विशेष प्रभाव रखती हैं,जो व्यक्ति की जिंदगी पर भी ख़ासा असर डालती हैं। जी हां शस्त्रों के अनुसार यह बात सही है। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि वास्तु के अनुसार व्यक्ति से जुडी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर बहुत असर डालती हैं। क्योंकि हर वस्तु की अपनी ऊर्जा होती हैं और यह ऊर्जा सीधे तौर पर उन वस्तुओं को काम में लेने वाले व्यक्ति से जुडी होती हैं।
कई बार घर में उत्पन्न हुई तकलीफों और समस्याओं का कारण भी यह चीजें बनती हैं। क्योंकि इन चीजों से निकली नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता लेकर आती हैं। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो वास्तु के अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए। साथ ही यदि ये चीजें घर में रखी हुई है तो उन्हें तुंरत ही हटा देना चाहिए।
कबूतर का घोंसला : घर में कबूतर का घोंसला नहीं होना चाहिए। घर में कबूतर का घोंसला अशुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है।
मधुमक्खी का छत्ता : अगर घर में मधुमक्खी का छत्ता लगा है, तो यह अशुभ है। ज्योतिष के अनुसार घर में मधुमक्खी का छत्ता होने से दुर्घटनाएं हो सकती है। इसलिए घर में कभी मधुमक्खी का छत्ता ना लगाने दें
मकड़ी का जाल : घर में मकड़ी का जाल नहीं होना चाहिए। इससे घर में आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती है। वास्तु के मुताबिक इससे घर में कलह और परेशानी बढ़ जाती है।
टूटा दर्पण : घर में टूटा हुआ शीशा अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और घर में पैसों की कमी होती है। घर में फिजूलखर्ची बढ़ जाती है।
दीवार में दरार : घर में अगर कही दरार आ रही है तो यह भी अशुभ होता है। घर में सीलन होना भी अशुभ होता है। इसलिए दीवार को हमेशा साफ और स्वच्छ रखना चाहिए।
नल से टपकता पानी : आपके घर में अगर नल खराब है या फिर पानी की पाइप लीक हो रही है तो इससे ना सिर्फ पानी की बर्बादी होती है बल्कि यह एक संकेत भी है कि आपके घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर जा रही है। इसलिए अगर ऐसी कोई समस्या है तो उसे जल्दी ठीक कराएं।
छत पर कबाड़ का ढेर : यह अक्सर देखा जाता है कि जो चीज घर के काम नहीं आती है उसे फेंकने के बजाय लोग अपने घर की छत पर रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कूड़े और कबाड़ का इक_ा होना आपकी तरक्की की राह में रोड़ा बन सकता है।
बासी और खराब फूल : भगवान को चढ़ाए जान ेवाले फूलों को ज्यादा समय तक घर में नहीं रखना चाहिए और ना ही पूजा के लिए बासी फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। इन फूलों का घर में रहना आपके जीवन में दुख लाता है और यह नुकसान होने का संकेत भी है।
बिजली की खुली हुई तारें : अगर आपके घर में बिजली की खुली हुई तार है तो संभल जाइए क्योंकि ये आपको बिजली का झटका देने के साथ ही आपकी संपत्ति के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
Published on:
13 May 2022 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
