24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना, वायू तूफान का असर

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि, इस घातक चक्रवात की वजह से आज शाम तक मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

2 min read
Google source verification
weather news

Weather Alert: धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना, वायू तूफान का असर

भोपालः अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'वायु"का ज्यादा असर मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिख सकता है। फिलहाल, इसी के तहत प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी के तहत बौछारें पड़ रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि, इस घातक चक्रवात की वजह से आज शाम तक मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। यही कारण है कि, प्रदेश के तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की जा रही है। स्काईमेट के अनुसार चक्रवात वायु अभी उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर बना हुआ है। यहां से ‘वायु’ उत्तर-पूर्वी दिशा की तरफ बढ़ रहा है। सोमवार रात तक इसके कच्छ का तटीय इलाका पार करने की उम्मीद है, जिसका असर उत्तरी मध्य प्रदेश पर दिखाई दे सकता है।

पढ़ें ये खास खबर- MP में हड़ताल का ज़बरदस्त असर, सरकारी और प्राइवेट अस्पताल बंद, मरीजों में हाहाकार

तापमान में गिरावट का कारण

हालांकि, प्रदेश में इस कारण जारी प्री-मानसून एक्टिविटी सक्रीय है, जिससे अधिकांश जिलों में दिन का तापमान गिरा है। इससे प्रदेश के लोगोंको भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, साथ ही किसानों के बीच भी बेहतर फसल की खुशी दिखाई दे रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, वायु के प्रभाव से वातावरण में नमी बन रही है, जो आगे भी इसी तरह जारी रहने की संभावना है। यही वजह है कि, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बरसात की गतिविधियां जारी हैं।

पढ़ें ये खास खबर- Today Petrol Diesel Rate: आज इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट

प्री-मानसून में रविवार को बरसे मेघा

राजधानी भोपाल में रविवार शाम कही मध्यम तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं इंदौर में शाम को कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को सबसे अधिक तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया, जो 43 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक, चक्रवाती तूफान वायु से मिल रही आद्रता के कारण तापमान में लगातार कमी दर्ज होगी। साथ ही, राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अनेक स्थानों पर मॉनसून से पहले भी बौछारें पड़ने का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। रविवार को भोपाल में 1.0, इंदौर में 3.3, ग्वालियर में 7.2 और सतना में 16 मिमी बरसात हुई। नौगांव और सिवनी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई।