भोपाल. मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार अलर्ट पर है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील किए जाने के साथ ही अब तो इंदौर, भोपाल सहित कुछ जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नेशनल हेल्थ मिशन के दफ्तर में महिला कर्मचारी डांस करते हुए नजर आ रही हैं। हैरानी की बात तो ये है कि वीडियो में दिख रहे जिम्मेदार खुद ही कोरोना के प्रति लापरवाह नजर आ रहे हैं क्योंकि वीडियो में न तो सोशल डिस्टेंसिंग नजर आ रही है और न ही अधिकतर महिला कर्मचारियों ने मास्क लगाया हुआ है। जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।