
'पठान' कंट्रोवर्सी में उतरे विधानसभा अध्यक्ष : बोले- शाहरुख सेक्युलर हैं तो अपनी बेटी के साथ फिल्म देखकर बताएं
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर देशभर में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश में भी इसे लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद में अब विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने शाहरुख खान से कहा कि- जिस फिल्म को उन्होंने बनाया है उसे वो अपनी 23 - 24 साल की बेटी के साथ देखें तो मानें की फिल्म समाज के लिए ठीक है।
अपने बयान में उन्होंने कहा कि, भगवा वस्त्र हमारे राष्ट्रीय गौरव का चिह्न है। ये हिंदू धर्म से जुड़ा है। पीला वस्त्र ही बेशर्म है। इसका मतलब क्या है...। हरे को कह देते, सफेद को कह देते। हरे का सम्मान हो, पीले का अपमान हो, ये ठीक नहीं।
'सर तन से जुदा' वालों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते
उन्होंने आगे कहा कि, फिल्म निर्माता कह रहे हैं कि, पठान फिल्म से कई लोग जुड़े हैं, उनकी रोजी - रोटी का सवाल है तो क्या कश्मीर फाइल्स में लोग नहीं लगे थे। ये दोहरा मापदंड ठीक नहीं। खुद को बड़ा कलाकार मानते हैं तो अपनी 23 - 24 साल की बेटी के साथ फिल्म देख लो न। जिस सिनेमा को बनाकर समाज को परोस रहे हैं, उसे बेटी के साथ नहीं देखेंगे। उल्टा हमारे समाज के लिए उचित मान रहे हैं। हिंदू धर्म के ऊपर हमला होता है तो धर्म निरपेक्ष सेक्युलरिज्म वाले खड़े हो जाते हैं। वे 'सर तन से जुदा' वालों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते। उन्होंने आगे ये भी कहा कि, फिल्म कतई नहीं चलने देना चाहिए। मैं भी इसके समर्थन में हूं। देश में सनातनी लोग भी जागरूक हुए हैं। ये आक्रामक नहीं है, उपद्रवी नहीं है। कोई पैगंबर के नाम पर फिल्म चलाकर दिखाए, पूरी दुनिया में खून खराबा हो जाएगा।
'बेशरम रंग' गाना है विरोध का कारण
आपको बता दें कि, फिल्म प्रोडक्शन द्वारा जारी डेट के अनुसार, पठान मूवी आगामी 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। एक महीने पहले इसका टीजर रिलीज किया गया था। हाल ही में इसका पहला गाना 'बेशरम रंग...' रिलीज हुआ है। इसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने शाहरुख के साथ बेहद बोल्ड सीन दिए हैं। गाने में दीपिका भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस भी पहने दिख रही है। इसी बात पर दशभर में विरोध किया जा रहा है।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Published on:
17 Dec 2022 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
