23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय शाह मामले में वीडियो बनाने वाले को नोटिस, कमेंट करने वाले भी दायरे में

Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में एसआइटी की जांच जारी है। जांच के दायरे में अकेले विजय शाह नहीं, बल्कि वीडियो बनाने वाले को भी नोटिस जारी किया गया है, वहीं मंत्री शाह ने मामले में एक बार फिर माफी मांगी है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि उन्होंने लिखित में माफी मांगी और एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट X भी शेयर किया....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 May 2025, 7:52 AM IST

New petition filed in Supreme Court for dismissal of Minister Vijay Shah

New petition filed in Supreme Court for dismissal of Minister Vijay Shah (image-source-X)

Minister Vijay Shah Case: कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के मामले में एसआइटी की जांच जारी है। इस मामले को लेकर एसआइटी मानपुर थाने पहुंची। यहां से टीम ने रायकुंडा गांव में हलमा कार्यक्रम स्थल पर जाकर जांच की। एसआइटी ने सरपंच प्रतिनिधि दिलीप औसारी और कोटवार सहित कार्यक्रम में मौजूद रहे कुछ अन्य लोगों से चर्चा की। सरपंच प्रतिनिधि और कोटवार से थाने जानकारी जुटाई गई।

भाषण के दौरान चिह्नित लोगों को तलब कर लिए थए बयान

अफसरों के मुताबिक एसआइटी मंत्री विजय शाह के भाषण के दौरान चिह्नित लोगों को तलब कर बयान दर्ज कर रही है। मंच पर महू विधायक उषा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी भी थे। वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

आयोजकों से भी पूछताछ

एसआइटी की जांच के साथ पुलिस ने हलमा कार्यक्रम के वीडियो बनाने वाले को भी तलब किया है। एसआइटी वीडियो जांच रही है। मंत्री शाह के बयान वाले अंश को वायरल किया गया है। इसके दो-तीन वीडियो वायरल हुए हैं। ये 3 से 6 मिनट के बताए जा रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए कमेंट्स भी जांच के दायरे में आए हैं। एसआइटी कार्यक्रम के आयोजकों से भी पूछताछ कर सकती है। एसआइटी ने रायकुंडा में जांच के दौरान स्थानीय पुलिस टीम को दूर रखा। हालांकि रायकुंडा से एसआइटी के लौटने के बाद कुछ ग्रामीण और प्रतिनिधि मानपुर थाना पर आए। एसआइटी के अफसर जांच के बाद इंदौर शहर लौट आए। शनिवार को टीम रायकुंडा कार्यक्रम के मंचासिन नेताओं से चर्चा कर सकती है।

लिखित में माफी

मंत्री विजय शाह ने पहली बार लिखित में माफी मांगी। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पत्र और वीडियो भी जारी किया।

ये भी पढ़ें: मौसम का कहर, चक्रवात से घिरा MP, 48 घंटे में फिर आंधी-तूफान, बारिश का ALERT

ये भी पढ़ें: 25 मई को है आपका Birthday… तो स्कैन कीजिए बारकोड और जीतिए आकर्षक पुरस्कार, पढ़ें पूरी खबर