27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

बैरसिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Umesh yadav

•

Updated: 29 Jun 2018, 7:57 AM IST

news

violence on land conflict

भोपाल. बैरसिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस कायमी करते हुए 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ललरिया निवासी रईस खान और रफ्फू खान के बीच करीब 50 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोनों पक्ष के लोग खेत में सोयाबीन की बोवनी करने गए थे।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चलाया लाठी-डंडे

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। विवाद होता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद मारपीट में घायलों को लेकर अस्पताल गई। रईस खान के परिवार के तीन और रफ्फू खान की ओर से चार लोग घायल हो गए हैं। बैरसिया थाना प्रभारी एचसी लाडिय़ा ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस कायमी कर ली है।

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारा चाकू
भोपाल. पुरानी रंजिश के चलते बीच बाजार में बदमाश ने सीपीए कर्मचारी के बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक अम्बेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय दीपक बागुल निजी काम करता है। पिता विजय सीपीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

विजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वे अपने बेटे दीपक के साथ किराना खरीदने गए थे। तभी वहां पर गोलू ग्लैंडर नाम का युवक आया और दीपक के साथ गाली-गलौज करने लगा। दीपक ने इसका विरोध किया तो गोलू ने चाकू निकाला और दीपक के पेट और पैर पर हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।