11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIRAL VIDEO : लेडी डॉन खुद को कहती है ‘आतंकवादी’, खुलेआम लोगों पर फेंक रही थी ‘बम’

यह वीडियो बता रहा है कि कैसे यश पाठे पर लगातार अत्याचार किए गए और एक दिन वो इतना मजबूर हो गया कि उसने मौत का दामन थाम लिया।
3 min read
Google source verification
lady don

VIRAL VIDEO : लेडी डॉन खुद को कहती है 'आतंकवादी', खुलेआम लोगों पर फेंक रही थी 'बम'

भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के यश पाठे को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाली, मामले की मुख्य आरोपी श्रुति शर्मा की हकीकत उजागर करने वाले वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। हैरान कर देने वाले यह वीडियो बता रहे हैं कि आखिर कैसे यश पाठे पर लगातार अत्याचार किए गए, कैसे उसे बंद कमरे में श्रुति के सामने ही बेरहमी से पीटा गया, उसके कपड़े तक उतारे गए, उसके साथ अमानवीयता की हर हद पार करने वाली करतूतों को अंजाम दिया गया और एक दिन वो इतना मजबूर हो गया कि श्रुति और उसके गुर्गों से बचने के लिए उसने मौत का दामन थाम लिया।

लगातार वायरल हो रहे इन वीडियोज् में ये भी सामने आ रहा है कि श्रुति किस तरह की लड़की थी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सचिव सत्यनारायण शर्मा की बेटी श्रुति के लिए किसी को भी परेशान करना कोई बड़ी नहीं थी। उसे दूसरों को बिना वजह परेशान करने में कितना मजा आता था, इस बात की तस्दीक करता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी श्रुति अकेली कुछ लड़कों के साथ सड़क के किनारे खड़ी है। ड्रग्स लेने की आरोपी श्रुति को देखते ही समझ आ रहा है कि वह शायद किसी नशे में है या फिर लोगों को परेशान करने के लिए ही यहां पर खड़ी है।

देखते ही देखते श्रुति कुछ सुतली बम निकालती है और एक के बाद एक उन्हें जलाकर सड़क से निकल रहे लोगों पर फेंकने लगती है। श्रुति के साथ खड़े उसके गुर्गे कुछ जगहों पर ऐसा करने के लिए मना करते हैं तो वह उन पर भी जलते हुए सुतली बम निकाल कर फेंकने लगती है। ऐसा करते हुए वीडियो में आप श्रुति के चेहरे के भाव देख सकते हैं। ऐसा लगता है मानो उसे किसी को हो रही परेशानी से कोई फर्क ही नहीं पड़ता।

इस वीडियो के आखिर में जब उस सड़क से निकलते हुए कुछ लोग ऐसा करने के लिए मना करते हैं तो वह जोर जोर से चिल्लाते हुए खुद को पागल बताती है और कहती है कि हां मैं पागल हूं और ऐसा ही करूंगी। ये वीडियो किसने जारी किए हैं, इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है और इसी वजह से इन वीडियोज् की विश्वसनीयता पर पत्रिका मुहर नहीं लगाता है, लेकिन वीडियो में नजर आ रही युवती श्रुति शर्मा ही है, इस बातसे इंकार नहीं किया जा सकता।

लेडी डॉन बनने की ख्वाहिश रखती है श्रुति
इस पूरे मामले में यह बात साफ हो चली है कि श्रुति लेडी डॉन बनना चाहती थी, इसीलिए वह अपने जूनियर छात्रों के गुट पर राज करती थी। सीनियर होने के कारण वह इन सबको एक गैंग में तब्दील करती जा रही थी और खुद इस गैंग की लीडर बनी हुई थी। श्रुति पर आरोप है कि वह बाकी छात्रों को भी ड्रग्स सप्लाई किया करती थी और इसी ड्रग्स का लालच देकर वह जूनियर्स को अपने काबू में करती थी। बताया जा रहा है कि इस वीडियो के बनाए जाने के दौरान भी श्रुति ड्रग्स लिए हुए है।

हाल ही में पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि गैंग की मुख्ािया श्रुति शर्मा को लेडी डॉन बनने की चाहत है और इसी के कारण वह अपना रसूख दिखाकर कॉलेजों में अपनी धमक बनाती रहती है। श्रुति की मानसिकता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उसने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपना आईडे नेम आतंकवादी बना रखा है।

पहले वीडियो में यश को पिटवाती नजर आ रही थी 'लेडी डॉन'
इससे पहले जारी हुए वीडियो में नजर आ रहा था कि मृतक यश पाठे को कोई बुरी तरह पीट रहा है। वीडियो में साफ समझ आ रहा था कि एक युवती किसी बात को कबूलने के लिए यश को बेल्ट से पिटवा रही है। पीटने वाला मृतक यश को भद्दी गालियां दे रहा था और बेरहमी से उसे पीटता जा रहा था। पिटते हुए यश, मरने तक की बात कहता है, लेकिन इन दरिंदों को बिल्कुल भी दया नहीं आती है। माना जा रहा है कि इस वीडियो में दिखाई दे रही युवती श्रुति शर्मा है और वह अपने गुर्गों से किसी बात को कबूलने के लिए यश पर दबाव बना रही है।

आपको बता दें कि एलएन मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे बैतूल के छात्र यश पाठे ने 13 जून की रात बैतूल के चंद्रशेखर वार्ड में अपने मौसेरे भाई के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने रैगिंग और आधा दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने यश के परिवारजनों की शिकायत पर एक युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया और 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। मामले में यश पाठे को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली मुख्य आरोपी मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सचिव सत्यनारायण शर्मा की बेटी श्रुति शर्मा है। जांच में सामने आया है कि श्रुति शर्मा ड्रग एडिक्ट है और ड्रग्स के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए वह दूसरे छात्रों से गैंग बनाकर वसूली करती थी।