13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video में देखिए पुलिसकर्मी ने वर्दी में बीच रोड पर लड़की से की छेड़छाड़

रात के वक्त सरेराह युवती से छेड़छाड़ करते पुलिसवाला कैमरे में कैद...

2 min read
Google source verification
bhopal.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में क्या बेटियां सुरक्षित हैं..ये सवाल उस वीडियो के सामने आने के बाद उठ रहा है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक युवती के साथ बीच रोड पर छेड़छाड़ करते नजर आ रहा है। वीडियो में वर्दी पहने पुलिसवाला युवती से अश्लील हरकत करते साफ दिख रहा है। वीडियो भोपाल का बताया जा रहा है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई और पत्रिका डॉट कॉम भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कैमरे में कैद पुलिसवाले की अश्लील हरकत
भोपाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो में बाइक पर बैठा वर्दी पहना एक पुलिसकर्मी सरेराह एक युवती से छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। पीड़ित लड़की की पहचान उजागर न हो इस कारण से उसका चेहरा छिपा दिया गया है। लेकिन वीडियो में आप इस पुलिसकर्मी को देख सकते हैं जो वर्दी की गरिमा को तार-तार कर रहा है। रात के वक्त रोड पर एक लोडिंग वाहन के पीछे ये पुलिसकर्मी एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जिसका वहां पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

देखें वीडियो-

हनुमानगंज इलाके का बताया जा रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पत्रिका डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है। लेकिन जानकारी के मुताबिक वीडियो भोपाल के हनुमानगंज थाना इलाके की पुलिस लाइन का बताया जा रहा है। पुलिस कॉलोनी में बड़ी संख्या में पुलिस परिवार ही रहते हैं और ऐसे में वहां पर इस तरह से युवती के साथ छेड़छाड़ होना गंभीर सवाल उठाने वाला है। बताया ये भी जा रहा है कि वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है और इसकी जांच में पुलिस जुट चुकी है।

देखें वीडियो-