31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विसर्जन के बाद घाटों पर कचरा, बोली लगाकर नीलामी

विजर्सन घाटों पर जमा कर लग रही बोली, ढाई से हजार रुपए में बिक्री
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Sep 24, 2021

विसर्जन के बाद घाटों पर कचरा, बोली लगाकर नीलामी

विसर्जन के बाद घाटों पर कचरा, बोली लगाकर नीलामी

भोपाल. विसर्जन के बाद तालाब किनारे से झांकियों के स्ट्रक्चर जमा कर नियमों के तहत इनकी जमकर बिक्री हो रही है। 250 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक लिए जा रहे है। इस काम में निगम कर्मी और घाटों के आसपास जमा लोग लगे हैं। पानी में सिर्फ मिट्टी ही निकली है, बाकी लकड़ी के फ्रेम के साथ घास तक का स्ट्रक्चर खराब नहीं हुआ है। इसके लिए चौबीस घंटे से सफाई करने के साथ स्ट्रक्चरनिकालने में मेहनत कर रहे हैं। इसका मेहनताना तो मिलना चाहिए। ये हाल मंगलवार को प्रेमपुरा घाट पर देखने को मिले, जहां झांकियों के विसर्जन के बाद अलग-अलग किनारे पर इन्हें जमाकर इसे बेचने का काम चल रहा है।

पूजन सामग्री तालाब में न फेंकी जाएं, इसके लिए निगम ने घाट पर कंटेनर ही नहीं रखे हुए थे, बल्कि पूजन सामग्री के लिए कई लोग तो बिना मजदूरी के पूजन सामग्री की छटाई करने पहुंच गए थे। इसके कारण निगम को इस काम में ज्यादा कर्मचारियों को लगाने की जरुरत नहीं पड़ी। पूजन सामग्री भी यहां अलग जमा की गई है। इसके ढेर में भी कई लोग सामान छांटते हुए नजर आए। नगर निगम अमले ने तालाब किनारे इन्हें लगा दिया है। आवाजाही इस ओर ज्यादा हो रही है।

घाटों पर जाना हो सकता है खतरनाक
विसर्जन के दौरान हादसों की आशंका के चलते घाटों पर जाने पाबंदी थी। अब इस तरह की स्थिति नहीं दिख रही है। लकडि़यों के लिए यहां जाना भारी पड़ सकता है।

जानकारी नहीं

झांकियों के सुरक्षित विसर्जन के बाद घाटों की समय पर सफाई होना जरूरी था। निगम अमले ने इसमें दो दिन जुटकर यह सफाई कराई गई है। इसमें लकडिय़ों से लेकर सामान भी निकला है जो कुछ स्थानों पर जमा करवाया गया है। इस बार बड़ी झांकियों नहीं होने से सफाई में ज्यादा समय नहीं लगा। किनारे से बाहर हो चुके अवशेष कौन ले जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है।
संतोष गुप्ता, प्रभारी संरक्षण व सिटी इंजी. ननि