22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: एमपी में शुक्रवार को वोटिंग, पीएम मोदी, राहुल गांधी की सभाओं का अंतिम दिन

mp election 2023-विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों ने ताकत झोंक दी, आज शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार होगा...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 15, 2023

election2023.jpg

,,

विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों ने ताकत झोंक दी। भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य दिग्गजों ने ताबड़तोड़ सभाएं और रोड शो किए। वहीं, कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सभाएं व रोड शो किए। झाबुआ में प्रधानमंत्री मोदी ने सभा की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इशारों में निशाना साधा। कहा-भाजपा की आंधी में कांग्रेस का तंबू उखड़ गया है। इसके बाद इंदौर में रोड शो कर समर्थन मांगा। वहीं राहुल गांधी ने टीकमगढ़ के खरगापुर में सभा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीटें आएंगी। उनकी सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि सरकार बनते ही जाति गणना कराएंगे।

मोदी बोले-मूर्खों के सरदार कहते थे, देश में चाइना मेड मोबाइल... कांग्रेस को उपलब्धि न देखने की बीमारी

नरेंद्र मोदी: पीएम मोदी ने झाबुआ में कहा, भाजपा की आंधी में कांग्रेस का तंबू उखड़ गया। दो कांग्रेसी बात कर रहे थे..लक चलेगा कि नहीं। तीसरा बोला- मोदी लॉकर खोल रहा है। लक लॉक हो जाएगा। राहुल गांधी पर इशारा कर बोले-महाज्ञानी-मूर्खों के सरदार कहते थे-देश में चाइना मेड मोबाइल चलते हैं। कांग्रेस को उपलब्धि न देखने की बीमारी है। देश 3.50 लाख करोड़ के मोबाइल बनाता है।

शिवराज: किसानों के पसीने की आवाज हूं। मैं शिवराज हूं।

यह नारा देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर के सुवासरा व दलौदा में कहा, इस बार गेंहू 2700 व धान 3100 रुपए क्विंटल खरीदेंगे। बोले-भाजपा सरकार डबल इंजन की सरकार है। कांग्रेस में मनोरंजन की सरकार है। दोनोंं भाई-बहन मनोरंजन करने आते हैं।

जेपी नड्डा: किसानों को डिफॉल्टर बनाने वालों को चुनाव में डिफॉल्टर बनाएं

यह कहते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरसिंहपुर जिले के चीचली में सभा को संबोधित किया। 2003 का जिक्र कर बोले-कांग्रेस जहां आती है, वहां वंशवाद, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीडऩ आता है। भाजपा विकास लाती है। सशक्तिकरण होता है और गरीबों का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले जात में न पांत में का नारा दिया था और अब जाति की बात करने लगी है। ओबीसी का मुद्दा उठाना उसके अंदर का डर है। कांग्रेस कभी भी ओबीसी वर्ग की हितैषी नहीं रही है। यूपीए की सरकार के समय वाल्मीकि रामायण और राम को काल्पनिक बताया गया था। अब वही रामभक्त बन रहे हैं। भाजपा का भी मजाक उड़ाते थे। अच्छा है उन्हें सद्बुद्धि आ गई है।

अमित शाह: मैं बनिया...एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा...

ये बातें मऊगंज के देवतालाब में गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं। वे बोले- केंद्र में 10 साल यूपीए सरकार थी। तब मप्र की अनदेखी हुई। कमलनाथ नहीं बताते कितनी राशि प्रदेश को दिलवाई। कांग्रेस ने 10 साल में दो लाख करोड़ दिए। मोदी ने 6.33 लाख करोड़ देकर उन्नति के द्वार खोले। प्रदेश को कांग्रेस ने बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा सरकार ने 18 साल में बेमिसाल बनाया। अब आने वाले पांच साल में देश का बेस्ट राज्य बनाना है। उनकी सरकार बनी तो वे प्रदेश को भ्रष्टाचार का केंद्र बना देंगे।

महिला आरक्षण में दलित- ओबीसी को स्थान नहीं

बहुजन समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस घोषणा पत्र जारी करती है। चुनाव जीतने के बाद भूल जाती है। बसपा सरकार के बाद घोषणा पत्र जारी करती है। वादे पूरी करती है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के 33त्न आरक्षण लागू किया, लेकिन इसमें एस-एसटी व ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण तय नहीं किया।

राहुल ने कहा-मोदी सरकार सूट-बूट वाली, व्यापमं घोटाले में युवाओं को बर्बाद किया, प्रायश्चित नहीं किया

राहुल गांधी: कांग्रेस नेता राहुल ने खरगापुर में कहा, मोदी सरकार सूट-बूट वाली। अरबपतियों के लिए काम करती है। कांग्रेस गरीब-मजदूरों के लिए काम करती है। हम जाति गणना कराएंगे। मप्र में कांग्रेस की 150 सीटें आएंगी। व्यापमं घोटाले में 1 करोड़ युवाओं का नुकसान हुआ। 40 लोग मरे। मोदी ने प्रायश्चित नहीं किया। 100 करोड़ की बात करने वाले मंत्री तोमर के बेटे तक ईडी क्यों नहीं भेजते?

मल्लिकार्जुन खरगे: ये आदिवासी पर पेशाब करते हैं, फिर पैर धोते हैं। तुम मजलूमों को कुचलते हो..

ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने दतिया के सेवढ़ा में कहीं। बोले-देश में 30 लाख पद खाली हैं। 10-15 हजार भर्ती कर भाजपा सरकार सर्टिफिकेट देकर नौकरी देने का दावा करती है। नेहरू-बाबा साहब ने सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार दिया।

सचिन पायलट: भाजपा के पास हिंदू-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद के अलावा कुछ नहीं है। राजगढ़ जिले में ये बातें राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहीं। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, जनता बदलाव चाहती है। भाजपा ने धरातल पर कोई काम नहीं किया।

कमलनाथ: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मुरैना की सिंगल बस्ती में कहा, यह चुनाव भाजपा-कांग्रेस का नहीं, मप्र के भविष्य का है। यकीन है जनता भाजपा को करनी की सजा देगी। मैं भरोसा दिलाता हूं एक बार कांग्रेस को मौका दें। आपका भविष्य संवारने की गारंटी मेरी। उन्होंने दिमनी, जौरा में भी सभा की।

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने किया कटंगी में रोड-शो

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कंटगी में रोड शो किया। नागपुर से सडक़ मार्ग होते हुए वे पहुंचे। दो नुक्कड़ सभा में वे बोले- आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सेहत खराब होने से नहीं आ सके। नेताओं ने 75 साल में देश को लूटा। ऐसी सरकार को बदलने का वक्त आ गया है।