
WATER
भोपाल। कोलार जलप्रदाय परियोजना की पाइप लाइनों में कठौतिया नाका, बाघ चाटनी नाले के पास तथा गोडीपुरा में लीकेज तथा विद्युत संबंधी सुधार कार्य के चलते 13 जुलाई को शाम और 14 जुलाई को जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। 13 जुलाई को नारियलखेड़ा, जेपी नगर, पीजीबीटी क्षेत्र, काजी कैंप, शाहजहांनाबाद, पिंजोमल टैंक, टीला जमालपुरा, बाल विहार, पुतलीघर, इब्राहिमगंज, चांदबड, आरिफ नगर, कांग्रेस नगर, शांति नगर, ग्रीन पार्क, जनता क्वाटर्स, सांई बाबा नगर, ई-7 अरेरा कालोनी, ई - 6 अरेरा कालोनी, पीएंडटी कालोनी, जवाहर चौक, गुलमोहर, पारस सिटी, नूर महल, इमामीगेट, पीरगेट, अशोक कालोनी में जलापूर्ति प्रभावित रहेगा।
वहीं 14 जुलाई को अरेरा कालोनी (ई -1 से ई- 5), रेलवे कालोनी, हबीबगंज, 11 सौ क्वाटर्स, जनता क्वाटर, मीरा नगर, चार इमली, पंचशील नगर, प्लेटीनम शास्त्री प्लाजा, नगर, जवाहर चौक, जवाहर बाल उद्यान, गिन्नौरी, मोती मस्जिद, बहीदिया टंकी, चांदबड़, निशातपुरा, पिंजोमल टैंक, पुराना बस स्टैंड, बाल विहार, स्टेशन बजरिया, नेहरू नगर, वैशाली नगर, कोटरा शासकीय आवास, बघीरा अपार्टमेंट, साउथ टीटी नगर, 228 क्वाटर्स, अम्बेडकर नगर, सरस्वती नगर, 25 वीं बटालियन, गीतांजली काम्प्लेक्स, संजय काम्प्लेक्स, शाहपुरा ए, बी एवं सी सेक्टर, गुलमोहर, त्रिलंगा, ई-7 एक्सटेंशन, गौरा गांव विशन खेड़ी सेवनिया गोड, शाहपुरा छावनी, बुधवारा, नदीम रोड, लखेरापुरा में जलापूर्ति प्रभावित रहेगा।
Published on:
11 Jul 2021 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
