
धन से जुड़ी हर समस्या ऐसे करें दूर, ये हैं खास वास्तु टिप्स
भोपाल। आज के दौर में पैसा इंसान के लिए मुख्य आश्यकता बन गया है। जिसके चलते आज हर कोई पैसे के पीछे भागता देखा जा सकता है। इस दौड़ भाग से भरे जीवन में कई बार हम कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं।
ऐसे में निराश जिंदगी और हताश दिल से हम निरंतर खुद को और अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं। वास्तु शास्त्र की जानकार मीता लोहानी कहती हैं कि दरअसल कई बार हमारी छोटी-छोटी भूल और गलतियां जो हम जाने-अनजाने करते रहते हैं।
वह हमारे सौभाग्य को दुर्भाग्य में तब्दील कर देती हैं। अगर हम जीवन में कुछ आसान उपायों को अपनायें तो सौभाग्य को प्राप्त भी कर सकते हैं।
लोहानी के मुताबिक यदि आप चाहते हैं कि घर में सुख, शांति और अपार धन समृद्धि का आगमन हो तो आप अपने घर की तस्वीरों पर ध्यान दें।
पहले तो आप सभी तरह की नकारात्मक तस्वीरें हटा दें, जैसे ताजमहल का चित्र, अभिनेता या अभिनेत्रियों का चित्र, जंगली जानवरों का चित्र और नकारात्मक पेड़ पौधे के चित्र आदि...
इसके साथ ही कुछ अति खास वास्तु टिप्स भी अपनाने होंगे, जिनके संबंध में माना जाता है कि इनका अनुसरण करने पर पैसा आपकी ओर खिंचा चला आता है।
ऐसे बनें धनवान! Effectiv vastu tu Tips For Wealth And Prosperity...(क्या करें, क्या न करें)
1. मुख्यद्वार दक्षिण दिशा में हो तो आर्थिक परेशानियां हमेशा घेरे रहती हैं। जहां तक हो सके ऐसे घर का चुनाव न करें।
2. अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रोज़ाना शाम को कपूर जलाने से धन की वृद्धि होती है।
3. अमावस्या के दिन घर की सफ़ाई का नियम बनाएं, तो महसूस करेंगे कि पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ रही है।
4. रोज़ जब भी घर में पोंछा लगाएं, तो पानी में थोड़ी-सी हल्दी ज़रूर मिलाएं। ऐसा करने से आपको ज़रूर फ़ायदा होगा।
5. उत्तर की दिशा में पुष्य नक्षत्र में पूजा करवाकर कनक धारा यंत्र लगाएं, घर में धन की वृद्धि होगी।
6. ईशान (उत्तर-पूर्व) में सात की संख्या में क्रिस्टल रखें। घर में पॉज़िटिव ऊर्जा बढ़ेगी व धनलाभ होगा।
7. गुरुवार के दिन उत्तर दिशा में कमल के फूल रखने से धन की वृद्धि होती है।
8. पूर्व दिशा में बहुत ज़्यादा सामान रखने से एनर्जी फ्लो नहीं हो पाती, जिससे घर में बाधाएं आती हैं। उस दिशा में रखा सामान हटा दें, तुरंत पैसे संबंधी चिंताएं कम होने लगेंगी।
9. किचन में रात के जूठे बर्तन रखने से बिज़नेस में नुक़सान होता है। ऐसा न करते हुए रात को ही किचन साफ़ कर लें।
10. बुधवार के दिन पैसे लेने-देने से धन में कमी आती है व हानि होती है, इससे बचें।
11. बेडरूम में पानी रखना वर्जित है। ऐसा करने से व्यक्ति हमेशा कर्ज़ व उधार में फंसा रहता है, इसलिए बेडरूम में पानी भरकर न रखें।
12. घर के अंदर प्लास्टिक के फूल व पेड़-पौधे ना रखें, इससे दरिद्रता आती है और निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ता है।
13. दक्षिण की दीवार पर तिजोरी होने से धन बढ़ता है। इसकी बजाय किसी भी दिशा में रख देने से आमदनी घटती-बढ़ती रहती है।
14. तिजोरी में परफ्यूम ना रखें, इससे बहुत ज़्यादा नुक़सान होता है।
15. प्रत्येक पूर्णिमा के दिन दहलीज़ पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। ऐसा करने से क़र्ज़ कम होने लगता है।
16. पुष्य नक्षत्र में भी दहलीज़ पर हल्दी से स्वस्तिक बनाने से धन में वृद्धि होती है।
17. घर का मुख्य दरवाज़ा अगर ख़राब हो या पूरी तरह से ना खुलता हो, तो इससे धनहानि होती है। इसे फ़ौरन ठीक करवाएं व कर्ज़ व निगेटिव एनर्जी से बचें।
18. रविवार के दिन उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करना शुभ होता है। ऐसा करने से कर्ज़ कम होते हैं।
19. दक्षिण की दीवार पर मंदिर होने से बड़े-बड़े संघर्ष सामने आते हैं व कभी-कभी व्यक्ति दिवालिया भी हो जाता है। कृपया, इसे हटाकर ईशान में स्थापित करें।
20. घर की तिजोरी में बुधवार को पैसा रखने से काफ़ी हद तक धन बढ़ता है और व्यक्ति सही दिशा में ख़र्च भी करता है।
21. घर में वर्ष में दो बार कोई भी पूजा या हवन करवाएं। ऐसा करने से कर्ज़ को प्रभावित करनेवाली ऊर्जा ख़त्म होकर धन ऊर्जा बढ़ती है। इससे वास्तु देवता भी प्रसन्न होते हैं।
22. उत्तर दिशा के मध्य में किसी अच्छे मुहूर्त में चांदी की कटोरी में मोती रखने से चमत्कारी रूप से धन में वृद्धि होती है।
23. जिस घर में ज़्यादा कलह होते हैं, वहां पर धन संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं। ऐसा किसी बड़े वास्तु दोष के कारण होता है। कृपया, किसी अच्छे वास्तुशास्त्री से परामर्श लें।
24. गुरुवार को वास्तु में महालक्ष्मी अष्टकम पढ़ने से धन में वृद्धि होती है।
ये भी हैं कुछ खास उपाय : Other Special Tips...
- : मुख्य द्वार के दाएं ओर हर रोज एक दीपक जलाएं।
ऐसे समझें :प्रातः सुबह लक्ष्मी की का पूजन घर में प्रतिदिन किया जाना चाहिए और सायंकाल को घर के मुख्य द्वार पर दायीं ओर एक घी का दीया जरूर जलाना चाहिए। इन दोनों कार्यों से धन के देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर व्यक्ति के पास ही रहती हैं।
- : घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी का स्वरुप...
ऐसे समझें :गणेश भगवान जी के स्वरूप को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में धन सम्बंधित सभी समस्याओं का अंत होता है और घर में नकारात्मक शक्तियों का भी उदय नहीं हो पाता है।
- : घर में तुलसी जी का पौधा और गौ माता को प्रतिदिन भोग...
ऐसे समझें :यदि आप कलयुग में निरंतर तुलसी जी की सेवा करते हैं और गौ माता को प्रतिदिन भोग लगाते हैं। तो माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी जी सदैव आपके पास रहती हैं। यह दोनों कार्य एक विद्यार्थी, व्यवसायी, ग्रहणी और नौकरी-पेशे वाले व्यक्ति के लिए अति शुभ बताए गए हैं।
- : लग्न राशि के ‘स्वामी ग्रह’ के रंग की कोई वस्तु साथ रखें।
ऐसे समझें :ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की एक चन्द्र राशि होती है और इसी तरह कुंडली में जन्म के समय से सम्बंधित एक लग्न राशि भी होती है। व्यक्ति के गुण और उसके व्यवहार को लग्न राशि काफी हद तक प्रभावित करती है।
यदि आपके कार्य नहीं बन पा रहे हैं या आप आर्थिक रूप से तकलीफ में हैं तो अपनी लग्न राशि के ‘स्वामी ग्रह’ के अनुकूल रंग की कोई वस्तु अपने साथ जरूर रखें या स्वामी ग्रह के रंग से संबंधित कोई एक छोटा कपड़ा अपने साथ जरुर रखें।
-: उत्तर दिशा का कमरा और दक्षिण की दीवार...
ऐसे समझें :अक्सर हम अपने घर को वास्तु के हिसाब से अनुकूल नहीं बना पाते हैं। या तो हमें वास्तु का ज्ञान नहीं होता है या कई बार वास्तु पर विश्वास नहीं करते हैं।
किन्तु एक बात याद रखें कि सभी दिशाओं से एक ना एक ग्रह संबंध रखता है और यही ग्रह नकारात्मक और सकारात्मक शक्तियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
घर की जिस दिशा में हम अपनी धन की अलमारी को रखते हैं, वह अलमारी, उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार पर, अगर लगी हो तो यह, धन वृद्धि में लाभदायक साबित हो सकती है।
Updated on:
01 Jun 2019 03:03 pm
Published on:
01 Jun 2019 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
