
भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर में भी लोग बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। नए मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। ऐसे संक्रमण से बचाव के लिए अपनी इम्यूनिटी सबसे अहम है। आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो आप कोरोना के नए संक्रमण से बच पाएंगे। एक्सपर्ट की राय है कि हमारा शरीर ही हमारी कमजोर इम्यूनिटी के बारे में संकेत देता है। इसलिए आप भी सतर्क रहें औप अपनी इम्यूनिटी का पता लगाते रहें।
हर दिन हो रही स्टडीज और एक्सपर्ट भी बताते हैं कि इस दौर में हमें इम्यूनिटी का ध्यान रखना है। इम्यूनिटी मजबूत होगी तो कई बीमारियों से हम लड़ पाएंगे। जिसकी इम्यूनिटी कमजोर होती है उसका केवल कोरोना से ही नहीं अन्य बीमारियों या अन्य वायरस से भी खतरा बना रहता है। इसलिए हमें अपने शरीर की इम्यूनिटी पर फोकस रखना चाहिए।
हमारा शरीर ही हमें कमजोर इम्यूनिटी के बारे में संकेत दे देता है। जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खान के अनुसार अब इम्यूनिटी कमजोर होने के शरीर के इन संकेतों पर गौर करना हो गया है, ताकि कोरोना जैसी गंभीर बीमारी सहित अन्य बीमारियों से भी बचा जा सके।
1. कमजोर इम्यूनिटी के ये हैं लक्षण
पाचन संबंधी समस्या बढ़ जाती है। डायरिया, कब्ज, पेट में गड़बड़ी और दर्द होना कमजोर इम्यूनिटी का संकेत है। शरीर की आंते इम्यूनिटी को बनाए रखने का काम करती हैं और आंतों में परेशानी से इम्यूनिटी कम होने लगती है जिसके कारण पेट की समस्याएं भी होती हैं।
2. जोड़ों में तेज दर्द
इम्यूनिटी (Immunity ) के कमजोर होने का एक संकेत यह भी है हमारे हाथ-पैरों के जोड़ों और मसल्स में लगातार दर्द बना रहता है। यह खतरनाक भी होता है। इम्यूनिटी अच्छी हो तो जोड़ों और मसल्स के दर्द से जल्द राहत मिल जाती है।
3. सूखी स्किन
जिन व्यक्तियों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें त्वचा संबंधी दिक्कतें भी ज्यादा होती है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर ड्राई स्किन और बैक्टीरिया या फंगस की समस्या हो सकती है।
4. हर समय थकावट महसूस करना
जब शरीर रोगों से लड़ पाने में नाकाम होने लगता है तो शरीर हर समय थकावट महसूस करता है। इस लक्षण के साथ ही शरीर का इम्यून सिस्टम आपको कमजोर होने का संकेत दे रहा होता है।
5. बार-बार सर्दी जुकाम होना
सर्दी, जुकाम, नाक बहना और हल्का बुखार होना भी कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण हैं। इससे हरारत भी बनी रहती है। मौसम के कारण अपने आप को प्रोटेक्ट करते रहें।
Updated on:
04 Feb 2022 01:36 pm
Published on:
04 Feb 2022 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
