
MP Weather Update मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ( extreme heat ) के बीच अचानक मौमस का मिजाज बदला है। आपको बता दें कि बुधवार की दोपहर में तेज गर्मी के बीच कई जिलों में एकाएक बादल छा गए। साथ ही, बारिश, आंधी के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। वहीं, मध्य प्रदेश मौमस विभाग ( MP Weather Department ) ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अलग अलग जिलों का मौसम इसी तरह का रहने की संभावना जताई है।
वहीं, बात करें मध्य प्रदेश के विदिशा की तो यहां अदिकतर इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बताया जा रहा है कि जिले के पठारी क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। वहीं, दूसरी तरफ रतलाम जिले में भी तेज आंधी के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई है।
प्रदेश के बड़े क्षेत्र में अचानक बदले मौसम को लेकर मध्य प्रदेश मौसम विभाग का कहना है कि आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अदिकतर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। साथ ही, कई जिलों में को लेकर बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। इनमें आगर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, रायसेन, बड़वानी, खरगोन, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, छतरपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, रीवा और मैहर जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
Updated on:
8 May 2024, 6:20 PM IST
Published on:
8 May 2024, 6:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.