
WEATHER REPORT: बदलने वाला है कई राज्यों का मौसम, तूफानी बारिश की चेतावनी
भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 दिनों से निष्क्रिय रहा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को सुबह से ही प्रदेश के आधे हिस्से में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान कई जिलों को सतर्क कर दिया है, जहां भारी बारिश का अनुमान है। जबकि मंगलवार से बादलों का डेरा जमने लगा था। जो बुधवार सुबह से बरसने लगे हैं। ग्वालियर, चंबल, सागर शहडोल संभागों में जोरदार बारिश शुरू हो गई है।
यहां भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
यहां भी बारिश का दौर शुरू
मौसम विभाग ने कहा है कि रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में और बैतूल से लेकर होशंगाबाद जिले तक बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा यह स्थिति हरदा, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, रायसेन और विदिशा में भी हो सकती है। बुधवार सुबह से इन इलाकों में कहीं-कहीं बारिश की खबरें आ रही हैं।
यहां हुई बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के जबलपुर, रीवा, ग्वालियर एवं शहडोल संभागों के जिले के कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। जबकि मंगलवार को सुबह से ही प्रदेश के कई शहरों में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया था। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की खबरें भी आई, लेकिन भारी बारिश की कहीं से खबर अब तक नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जबकि ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बनने से मध्यप्रदेश के कई इलाकों में फिर मानसून सक्रिय हो गया है।
उमस से सब बेहाल
पिछले 15 दिनों से बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने से मौसम शुष्क हो गया है, जबकि कहीं कहीं धूप-छांव का खेल चलने से उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं।
-मंगलवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-इंदौर का 22.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 22.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
Updated on:
08 Aug 2018 10:41 am
Published on:
08 Aug 2018 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
