18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां पर रहा सबसे कम 8 डिग्री तापमान, अभी एक बार फिर लौटेगी ठंड

जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम......

2 min read
Google source verification
hjk.jpg

Weather Forecast

भोपाल। बीते दो दिनों से राजधानी भोपाल में लोगों को ठंड ( mp Weather) से राहत मिल गई है। बीते चार दिनों का तापमान 5.6 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। जिससे लोगों को दिन में हल्की गर्मी ( Weather Forecast ) का अहसास भी हो रहा है लेकिन सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड ( Temperature) का अहसास हो रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया। रात का पारा भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। बात अगर बीते 24 घंटे की करें तो अधिकतम तापमान में 0.9 तो न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

कमजोर पड़ गई हैं उत्तर से आ रही हवाएं

मौसम विभाग का कहना है कि लगातार कई दिनों से उत्तर से आ रही हवाएं अब कमजोर पड़ गई हैं। यहीं कारण है कि लोगों को दिन और रात में गर्मी लगना शुरु हो गई है। सागर में बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.2 तथा रात के तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई है। गुरुवार को यह तापमान बढ़कर अधिकतम 30.2 तथा न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.2 तथा रात के तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई है।

अभी एक बार फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा लेकिन उसके बाद एक बार फिर से ठंड वापस आ सकती है। विभाग का कहना है कि सुबह के समय हवाओं का रुख पूर्वी था जो शाम होते दक्षिण पूर्वी हो गया। इस कारण गर्म हवाएं मप्र की तरफ आ रही हैं। इससे गर्मी महसूस हो रही है। यह स्थिति करीब दो से पांच दिन तक बनी रहेगी। उसके बाद हवा का रुख फिर से बदलेगा और लोगों को ठंडक का अहसास हो सकता है।

जानिए कैसा रहा तापमान...

जिला- भोपाल
अधिकतम- 28.7
न्यूनतम- 13.00

जिला- इंदौर
अधिकतम-28.8
न्यूनतम-13.6

जिला- ग्वालियर
अधिकतम- 30.00
न्यूनतम-10.9

जिला-जबलपुर
अधिकतम- 29.7
न्यूनतम-11.4