
भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में धूप की तपन के साथ बाद बादलों के छा जाने से उमस का दौर शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में मौसम 42 पार है, जबकि कुछ जिलों का तापमान 45 के पार हो गया है। इससे लोग गर्मी और उमस से परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि फिलहाल तापमान में राहत नहीं मिल सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल और ग्वालियर संभागों के जिले में कहीं-हीं हल्की बारिश हुई और शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। भोपाल, उज्जैन एवं टीकमगढ़ जिलों में रातें गर्म रहीं।
मध्यप्रदेश में हीट वेव का कहर, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश समेत राजस्थान और महाराष्ट्र में ही वेब का कहर शुरू हो गया है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से हीट वेव का कहर जारी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक हीट वेव का असर होने की बात कही है। लोगों को सावधान रहने को कहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक जब पारा 45 डिग्री के पार निकल जाता है और दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहती है तो इस दौर को हीट वेव बोला जाता है। मध्यप्रदेश में भी खरगौन, खजुराहो, नौगांव, श्योपुर में फिलहाल पारा 45 के आसपास जमा हुआ है। यही स्थिति अगले 48 घंटों तक बने रह सकती है।
धूल भरी आंधी चलेंगी
भोपाल स्थित मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ धूल भरी तेज हवाएं चल सकती है।
यहां चलेंगी हल्की बौछारें
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि प्रदेश के ग्वालियर, भिंडक मुरैना, दतिया, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीहोर, भोपाल, रायसेन, विदिशा, इंदौर, झाबुआ एवं धार जिले में हल्की बारिश हो सकती है या गरज चमक के साथ बौछारें हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।
4 और 5 मई तक खास परिवर्तन नहीं
मौसम विभाग कहा है कि आने वाले 4 और 5 मई तक प्रदेश के मौसम में खास परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में बदलाव 6 मई से आने की संभावना है।
उमस से बेहाल हुए लोग
इससे पहले राजधानी में मई के पहले ही दिन मंगलवार को गर्मी के अब तक के सीजन की सबसे ज्यादा तपन महसूस की गई। मई माह के पहले ही दिन तापमान 43 के आसपास पहुंच गया। शाम को मौसम ने करवट ली और आंधी के बाद गरज चमक के साथ बादलों ने डेरा जमा लिया। बुधवार को भी बादलों का डेरा जमा होने से उमस का वातावरण बन गया।
100 किमी की रफ्तार से चली आंधी
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और आसपास के जिलों में करीब 100 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। इस दौरान शहर के 20 से अधिक पेड़ भी धराशायी हो गए।वीआईपी रोड, बाणगंगा, कमलापार्क, लिंक रोड नंबर एक, पुराना आरटीओ कार्यालय परिसर, श्यामला हिल्स स्थित बांबे चिल्ड्रन अस्पताल के पास, ईदगाह, शाहजहांनाबाद दो मोहरे के पास, चार इमली, बोर्ड ऑफिस, पर्यावास परिसर, शाहपुरा डी सेक्टर में आंधी की चपेट में आकर पेड़ गिर गए। कई पेड़ बिजली लाइन पर गिरे। इसके अलावा कई होडिंग, पोस्टर, बैनर भी टूटकर रास्तों पर बिखर गए।
MUST READ
Published on:
02 May 2018 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
