3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के ये 5 काम करने से नहीं लटकेगा पेट ना बढ़ेगा वजन

अगर आप भी पेट लटकने से... वजन बढ़ने या कम करने को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं... खाने-पीने से बचती हैं... तो ये खबर आपके बड़े काम की है...यहां हम आपको बता रहे हैं बिना डाइट प्लानिंग, बिना एक्सरसाइज के आप कैसे बनी रह सकती हैं स्लिम और फिट...

3 min read
Google source verification
loss_your_weight_easily_at_home_without_exercise_dieting_in_a_week.jpg

घर पर ही रहकर वजन कम करना बेहद आसान हो सकता है...जीहां ये सच है...हमारे हेल्थ एक्सपर्ट के पास ऐसे एक नहीं बल्कि, कई तरीके हैं। खासियत ये है कि इन तरीकों को फॉलो करने के लिए ना आपको अलग से टाइम निकालने की जरूरत है और ना ही किसी भी तरह के योग, एक्सरसाइज या डाइट प्लान की। हो गए ना हैरान...सेहत और वजन दोनों को दुरुस्त रखने के लिए जरूर पढ़ें पूरी खबर

1. कपड़े धोना

अगर आप मशीन से कपड़े धोती हैं तो कुछ कपड़े हाथ से धोने की आदत डालें। रोजाना के कपड़ों को हाथ से धोने के लिए आपको बैठना पड़ेगा और हाथों से कपड़े रगडऩे पड़ेंगे। ऐसे में आपको एक ही बार में दो लाभ मिलेंगे। पहला बैठकर कपड़े धोने से पेट हमेशा अंदर रहेगा और दूसरा कपड़े रगडऩे से हाथों की मसल्स की एक्सरसाइज होगी। ये दोनों ही एक्सरसाइज आपको वजन कम करने में मदद करेंगी।

2. डस्टिंग

अगर आप घर में डस्टिंग करने की आदत बना लें तो आपके हाथों की एक्सरसाइज होगी। मसल्स मजबूत और लचीली बनी रहेंगी। डस्टिंग करने से भी कैलोरी बर्न होती है और फेट नहीं बढ़ता।

3. झाड़ू-पोंछा

आजकल हर घर में काम करने के लिए हम अलग से मेड रखते हैं। ऐसे में आप एक दिन उसे छुट्टी देकर खुद इस काम को कर सकती हैं। अगर आप बैठकर झाड़ू-पोंछा करेंगी, तो आपका पेट हमेशा अंदर रहेगा कभी नहीं लटकेगा। वहीं इससे आपके हाथों और पैरों की एक्सरसाइज भी होती रहेगी।

4. किचन का काम

किचन में बर्तन धोने हों या फिर स्लैब की सफाई करनी हो ये दोनों ही काम आपके हाथों और पैरों की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज अपने आप करा देते हैं। जिससे आपकी मसल्स हमेशा लचीली बनी रहेंगी और उन पर फेट भी नहीं रहेगा।

5. घर में पेट है तो वॉकिंग भी आसान

अगर आपके घर में पेट है और आप उसे प्यार से लियो बुलाते हैं, तो ये लियो आपके वजन कंट्रोल में बहुत मदद कर सकता है। क्योंकि उसे घुमाने के लिए आपको खुद वॉक पर जाना होगा। रोजाना लियो के साथ टहलने से आपका वजन कंट्रोल में रहेगा और आप हमेशा स्लिम बनी रहेंगी।