
Western disturbance
Western disturbance in MP:मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। पूरे सप्ताह मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग हवाओं की दिशा के मिलने के कारण प्रदेश के उत्तर, पश्चिमी हिस्सों में अनेक स्थानों पर मावठा गिरने की संभावना है। भोपाल में भी हल्के बादलों के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 15 और 16 और 17 को यह स्थिति रह सकती है, इसके बाद 18 से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।
प्रदेश में मंगलवार को सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमानों में तेजी से गिरावट हुई, लेकिन अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। भोपाल में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री बढ़कर 23.4 डिग्री पर पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया। न्यूनतम तापमान में 4.6 की गिरावट दर्ज की गई। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.6 और पचमढ़ी में 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार 20 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच रहे।
मौसम विज्ञानी के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान की ओर है, इस कारण राजस्थान में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन सकता है। साथ ही पूर्वी व पश्चिमी हवा के मिलन के से 15-16 जनवरी को उत्तर और पश्चिम मप्र में अनेक स्थानों पर बादल, बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान भोपाल में भी हल्की से मध्यम बौछारें पडऩे की संभावना है।
आने वाले 24 घंटे में दतिया, विदिशा, भिंड, निवाड़ी, दमोह और नरसिंहपुर ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, पन्ना, सतना, मुरैना, पांढुर्णा, टीकमगढ़, सिवनी, में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं सतना, रीवा, अनूपपुर, डिंडौरी, पांढुर्णा, बैतूल मंडला, नरसिंहपुर, सिंगरौली, मैहर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, और सिवनी में बारिश की संभावना बन रही है।
Published on:
15 Jan 2025 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
बर्खास्तगी के बाद 13 साल से घर में थे पिता, वर्ल्ड चेंपियन क्रिकेटर बेटी ने फिर लगवा दी सरकारी नौकरी

