
Western Disturbance
MP Weather:मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम में बड़ा परिवर्तन आने वाला है। एक दिन पहले मार्च में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। अब एक बार फिर मौसम में बदलाव होते ही दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 1 अप्रेल को तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में दिन का तापमान 3 डिग्री कम हुआ जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 23 घंटे बाद मौसम में परिवर्तन होगा। मध्य महाराष्ट्र और इसके आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। प्रदेश के 27 जिलों में बादल बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलने व ओले गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल में ओले गिर सकते हैं। खंडवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्णा में 40 से 50किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आ सकती है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, आगर-मालवा, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी में 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है।
Published on:
31 Mar 2025 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
